Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : धर्मेंद्र को इस हाल में देख चिंतित हुए फैंस, वीडियो वायरल, ‘जाट’ फिल्म से उर्वशी के गाने का प्रोमो आया सामने

गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। धर्मेंद्र ने एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनके कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Apr 2025 2:39:22

2 News : धर्मेंद्र को इस हाल में देख चिंतित हुए फैंस, वीडियो वायरल, ‘जाट’ फिल्म से उर्वशी के गाने का प्रोमो आया सामने

गुजरे जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। धर्मेंद्र ने एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनके कई रोल यादगार हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। धर्मेंद्र की खूबसूरती, पर्सनलिटी और डायलॉग डिलीवरी देखते ही बनती थी। यहां तक कि उनका डांसिंग स्टाइल भी खूब लोकप्रिय हुआ, भले ही उन्हें नाचना नहीं आता था। धर्मेंद्र 89 साल के हो चुके हैं, लेकिन आज भी बराबर एक्टिव हैं। उन्हें फैंस से दूर रहना जरा भी पसंद नहीं है। ऐसे में वे कभी कभार किसी न किसी फिल्म में तो नजर आते ही हैं, साथ ही सोशल मीडिया पर भी खुद को लेकर फोटो और वीडियो के माध्यम से लगातार अपडेट देते रहते हैं।

हर कोई उनकी जिंदादिली का कायल है। हालांकि फिलहाल धर्मेंद्र कुछ ऐसी स्थिति में नजर आए, जिससे उनके फैंस चिंतित हो गए। धर्मेंद्र को आज मंगलवार (1 अप्रैल) को मुंबई में एक अस्पताल के बाहर देखा गया, जहां उनकी आंखों पर बंधी पट्टी को देखकर प्रशंसक बेचैन हो उठे और अब कमेंट सेक्शन में सवाल कर रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या हुआ है। ऐसी हालत के बावजूद धर्मेंद्र पूरे जोश-खरोश के साथ भरे नजर आए। धर्मेंद्र को अस्पताल से एक शख्स पकड़कर अस्पताल से लेकर बाहर गाड़ी की तरफ आ रहा है।

इस दौरान एक्टर के पीछे आ रहे एक और शख्स की भी एक आंख पर पट्टी बंधी दिखाई दे रही है। धर्मेंद्र ने अपनी दोनों बाजुओं को उठाकर कहा, “अभी बहुत दम है, अभी भी जान है। आंख का इलाज कराके आया हूं। लव यू मेरे दर्शकों, लव यू फैंस, मैं स्ट्रॉन्ग हूं।” धर्मेंद्र ने आंख में क्या हुआ इसके बारे में ज्यादा अपडेट नहीं दी, लेकिन उनके फैंस जल्द उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें आखिरी बार पिछले साल वेलेंटाइन डे पर रिलीज हुई कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में देखा गया था। उससे पहले वे साल 2023 में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। बताया जा रहा है कि अब वे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के साथ किसी मूवी में स्क्रीन शेयर करेंगे।

‘जाट’ के गाने में दिखा उर्वशी का दमदार डांस और एक्सप्रेशन, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सनी देओल अभिनित फिल्म 'जाट' के लिए फैंस की बेताबी साफ नजर आ रही है। वे सोशल मीडिया पर इस मूवी की अपडेट के लिए लगातार बेचैन दिखते हैं। अब आज मंगलवार (1 अप्रैल) को फिल्म का पहला गाना 'टच किया' का प्रोमो रिलीज हो गया है। इस फिल्म में सनी के साथ रणदीप हुड्डा भी नजर आएंगे। अब फिल्म में उर्वशी का किलर लुक सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। गाने में उर्वशी का दमदार डांस और एक्सप्रेशन नजर आ रहे हैं।

इस गाने को कुछ ही देर में यूट्यूब पर करीब एक लाख लोगों ने देख डाला। इस गाने से पहले उर्वशी का 'डाबड़ी डिबड़ी' गाना काफी लोकप्रिय हुआ था। बता दें उर्वशी ने अपना करिअर साल 2013 में सनी की फिल्म ‘सिंह साहब द ग्रेट’ से ही शुरू किया था। ‘जाट’ की बात करें तो इसके डायरेक्टर गोपीचंद मलिनेनी हैं। इसे मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री ने निर्मित किया है।

फिल्म में प्रशांत बजाज, सैयामी खेर, रेजिना कैसेंड्रा और विनीत कुमार सिंह की भी अहम भूमिका है। फिल्म का संगीत थमन एस ने तैयार किया है। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में हिंदी, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़ और तमिल भाषा में रिलीज होगी। 'जाट' में सनी का सामना एक नहीं, बल्कि 6 खलनायकों से होने वाला है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका