न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : धर्मेंद्र ने ऐसे किया राज कपूर को याद, पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू, शेयर की पोस्ट

राज कपूर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और फिल्ममेकर की श्रेणी में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को आगे ले जाने के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 14 Dec 2024 8:06:57

2 News : धर्मेंद्र ने ऐसे किया राज कपूर को याद, पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हुईं नीतू, शेयर की पोस्ट

राज कपूर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और फिल्ममेकर की श्रेणी में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा को आगे ले जाने के लिए अपना खास योगदान दिया। राज को इस दुनिया को अलविदा कहे 36 साल से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन वे अपने हुनर की बदौलत फैंस के दिलों में आज भी जिंदा हैं। आज शनिवार (14 दिसंबर) को राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर बॉलीवुड में ‘ही मैन’ के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने उन्हें याद किया और साथ ही सोशल मीडिया पर उनके लिए भावुक कर देने वाली पोस्ट शेयर की है।

धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर अपलोड की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में धर्मेंद्र और राज एक-दूजे को गले लगाते और मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही धर्मेंद्र ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे दिल छूने वाली बात कही। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “प्रिय राज साहब, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हम आपको बहुत याद करते हैं। आपको हमेशा प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा।”

बता दें धर्मेंद्र और राज ने साल 1970 में रिलीज हुई चर्चित फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ में साथ काम किया था। इसमें धर्मेंद्र का छोटा सा रोल था। इस मल्टीस्टारर फिल्म के लीड एक्टर, डायरेक्टर व प्रोड्यसूर राज कपूर ही थे। हालांकि फिल्म नहीं चली। राज का 2 जून 1987 को 63 साल की उम्र में निधन हो गया था। जहां तक धर्मेंद्र की बात है तो वे 89 साल के हो चुके हैं और आज भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वे लगातार खुद को लेकर अपडेट देते रहते हैं। धर्मेंद्र अक्सर अपने आदर्श लीजेंड एक्टर दिवंगत दिलीप कुमार को भी याद करते रहते हैं।

राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी पर नीतू को याद आए ऋषि

एक्ट्रेस नीतू कपूर शुक्रवार (13 दिसंबर) को अपने ससुर दिवंगत राज कपूर की 100वीं जयंती सेलिब्रेट करने के लिए परिवार संग एक इवेंट में पहुंचीं। इस दौरान नीतू अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर को याद कर भावुक हो गईं। दरअसल कपूर खानदान ने 3 दिन के कार्यक्रम के आयोजन किया है। ये कार्यक्रम आरके फिल्म महोत्सव, पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन द्वारा को-होस्ट किया जा रहा है।

इस इवेंट के पहले दिन राज कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे। इन सबके बीच नीतू को ऋषि की याद आ गई। नीतू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऋषि को याद करते हुए पूरी फैमिली के साथ इंस्टा स्टोरी पर अपनी तस्वीर शेयर की है। फोटो में नीतू के साथ उनके बेटे रणबीर कपूर, बहू आलिया भट्ट और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी हैं।

नीतू इस दौरान मोटिफ पेचवर्क वाले सिल्वर कलर के सिल्क के सलवार सूट में नजर आईं। उन्होंने लुक को रेड नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स से पूरा किया था। नीतू ने कैप्शन में लिखा, “मिस यू कपूर साहब।” बता दें ऋषि का अप्रैल 2020 में 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। नीतू को इस सदमे से उबरने में काफी समय लगा था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार