'पापा की तबीयत स्थिर है, उनके जल्द ठीक होने की दुआ करें', धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर बेटी ईशा देओल का बयान
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की अफवाहों पर बेटी ईशा देओल ने प्रतिक्रिया दी। ईशा ने सोशल मीडिया पर स्पष्ट किया कि उनके पिता स्वस्थ हैं और रिकवर कर रहे हैं। उन्होंने फैन्स से प्राइवेसी का सम्मान करने और उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने की अपील की।
Posts by : Kratika Maheshwari |
Updated on: Tue, 11 Nov 2025 9:47:21
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बारे में हाल ही में सोशल मीडिया पर उनके निधन की झूठी खबरें वायरल हुईं। इस बीच उनकी बेटी और अभिनेत्री ईशा देओल ने स्पष्ट किया है कि उनके पिता स्वस्थ हैं और रिकवरी कर रहे हैं। ईशा ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए फैलाई जा रही अफवाहों का खंडन किया।
ईशा ने पोस्ट में लिखा कि सोशल मीडिया पर गलत खबरें फैलाने की आदत बहुत तेजी से बढ़ गई है। उन्होंने बताया, “मेरे पिता बिल्कुल ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि हमारे परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें और उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए दुआ करें। सभी की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।”