न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धर्मेंद्र की सेहत को लेकर टीम ने साझा किया अपडेट, कहा - चिंता की कोई बात नहीं

धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती ‘हीमैन’ अभिनेता की टीम ने दिया हेल्थ अपडेट; फैंस कर रहे उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआ

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Nov 2025 7:21:49

धर्मेंद्र की सेहत को लेकर टीम ने साझा किया अपडेट, कहा - चिंता की कोई बात नहीं

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ‘हीमैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र की तबीयत को लेकर सोमवार दोपहर फैली खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी थी। बताया गया था कि अभिनेता की तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, अब राहत भरी जानकारी सामने आई है कि धर्मेंद्र की सेहत में सुधार हो रहा है और वे इलाज पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

धर्मेंद्र की टीम ने उनकी सेहत को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है। टीम ने कहा, “कृपया किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। धर्मेंद्र सर अब पहले से बेहतर हैं और डॉक्टर्स की निगरानी में हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।”

जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र के परिवार के सभी सदस्य इस वक्त अस्पताल में मौजूद हैं। उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी भी अस्पताल पहुंचीं और कुछ देर रुकने के बाद बाहर निकल गईं। वहीं, सनी देओल अपने बेटों करण और राजवीर के साथ पिता का हाल जानने पहुंचे। इस दौरान वे काफी भावुक और चिंतित दिखाई दिए।

परिवार के प्रवक्ता ने भी धर्मेंद्र की स्थिति को लेकर कहा, “धर्मेंद्र जी की हालत स्थिर है। डॉक्टर लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं। जैसे ही कोई नया अपडेट होगा, जानकारी साझा की जाएगी। सभी से निवेदन है कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और परिवार की निजता का सम्मान करें।”

धर्मेंद्र के प्रशंसक लगातार सोशल मीडिया पर उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। इससे पहले 31 अक्टूबर को भी उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई थी, जिसके बाद फैंस में अफरा-तफरी मच गई थी। तब भी परिवार की ओर से बताया गया था कि वह सिर्फ रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल गए थे और कोई गंभीर बात नहीं थी।

फिल्मी सफर और आने वाला प्रोजेक्ट

धर्मेंद्र का फिल्मी करियर छह दशकों से अधिक का रहा है। उन्होंने 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है और हर बार अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। उन्होंने 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। हिंदी सिनेमा के अलावा, वे पंजाबी फिल्मों में भी नजर आए। उनकी पहली पंजाबी फिल्म ‘कनकन दे ओहले’ साल 1970 में रिलीज हुई थी।

जल्द ही धर्मेंद्र फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आने वाले हैं, जिसका निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध के नायक सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी नजर आएंगे। फिल्म क्रिसमस 2025 पर रिलीज होने वाली है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
पहले समर्थन, अब नसीहत! Gen-Z को लेकर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बदला अंदाज, आखिर क्यों कही ये बात?
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
'मुझे बार-बार फोन मत करो...', घरवालों से ऐसा क्यों बोले अभिजीत दीपके? पिता ने बताई पूरी वजह
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
परीक्षा सुधारों के लिए सरकार का बड़ा कदम, हाई-पावर टास्क फोर्स में पूर्व IB प्रमुख की अहम जिम्मेदारी; क्या होगी भूमिका?
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
हापुड़ में दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, गाय को बचाने की कोशिश में भिड़ीं दो कारें; 3 लोगों की मौत, 8 घायल
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
आज अस्पताल से मिलेगी सोनम वांगचुक को छुट्टी, डिस्चार्ज के बाद सबसे पहले किस जगह जाएंगे? पूरी जानकारी आई सामने
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
बेटी के प्रदर्शन पर मंत्री के बचाव में उतरे हिमंता, बोले- 'मेरे बच्चे भी मेरी हर बात नहीं मानते'
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया लाएंगे नया 'इंडियन गेम शो', मजेदार प्रोमो ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
कुत्ते के साथ क्यूट रील बनाना पड़ा भारी! कैमरे में कैद हुआ ऐसा पल, वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड