न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पिता को याद कर अजय देवगन हुए भावुक, तो इस सुपरस्टार की भावनाएं भी आईं बाहर

बॉलीवुड के दिग्गज एक्शन कोरियाग्राफर और निर्देशक वीरू देवगन की 25 जून को बर्थ एनिवर्सरी थी। इस मौके पर अजय देवगन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Jun 2021 6:28:46

पिता को याद कर अजय देवगन हुए भावुक, तो इस सुपरस्टार की भावनाएं भी आईं बाहर

बॉलीवुड के दिग्गज एक्शन कोरियाग्राफर और निर्देशक वीरू देवगन की 25 जून को बर्थ एनिवर्सरी थी। इस मौके पर अजय देवगन ने पिता को याद करते हुए एक बहुत पुरानी फोटो शेयर की। साथ ही अजय ने काफी भावुक होते हुए लिखा कि मुझे हर दिन आपकी याद आती है। हैप्पी बर्थडे पापा। आपके जाने के बाद से जिंदगी पहली जैसी नहीं रही। अजय की इस पोस्ट पर गुजरे जमाने के सुपरस्टार ‘ही मैन’ धर्मेंद्र भी काफी इमोशनल हो गए।

ट्वीट का जवाब देते हुए धर्मेंद्र ने अजय को अपना बेटा बताया और प्यार से वीरू के बारे में बात की। उन्होंने लिखा कि अजय, लव यू मेरे बेटे। खुश रहो, स्वस्थ और मजबूत रहो। तुम्हारे पापा, मेरे सबसे स्नेही साथी थे। उन्हें हमेशा बड़े प्यार और सम्मान के साथ याद किया जाएगा, हाथ जोड़कर ध्यान रखना।

धर्मेंद्र की प्रतिक्रिया से अभिभूत होकर अजय ने लिखा…

वहीं धर्मेंद्र की इस प्रतिक्रिया से अभिभूत हुए अजय ने लिखा कि आपके प्यार के लिए बहुत शुक्रिया धरमजी। पापा और मैं दोनों ही आपसे बेहद प्यार करते आए हैं। आपको बहुत सम्मान। आपको बता दें कि अजय अपने पिता को बॉलीवुड का असली सिंघम मानते हैं। अजय ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब पिताजी मुंबई आए थे तो खाली हाथ थे। उन्होंने बहुत संघर्ष किया। उनका निधन 85 साल की उम्र में 27 मई 2019 को हो गया था।

इन सुपरहिट फिल्मों में एक्शन डायरेक्टर थे वीरू देवगन

वीरू देवगन ने रोटी कपड़ा और मकान फिल्म से डेब्यू किया था। वे बॉलीवुड के सबसे पुराने एक्शन डायरेक्टर्स और स्टंटमैन में से एक थे। वीरू ने 'सत्ते पे सत्ता', 'स्वर्ग से सुंदर', 'दस नंबरी', 'मिस्टर नटवरलाल', 'क्रांति', 'राम तेरी गंगा मैली', 'आखिरी रास्ता', 'मिस्टर इंडिया', 'फूल और कांटे', 'इश्क' जैसी 80 से ज्यादा फिल्मों में एक्शन कोरियोग्राफर के रूप में अपना योगदान दिया था। वर्ष 1999 में उन्होंने बतौर डायरेक्टर-प्रोड्यूसर 'हिंदुस्तान की कसम' बनाई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित

'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम

यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'

भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?

अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल

आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'

तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट

'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम

भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर