न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

धर्मेंद्र को दोनों बेटों व बेटी के साथ बिग बी ने यूं किया बर्थडे विश, चाचा के साथ काम करने पर बोले करण

बॉलीवुड के ‘हीमैन’ और सबसे डैशिंग हीरो माने जाने वाले वेटरन एक्टर धर्मेंद्र का आज बुधवार को जन्मदिन है। वे 86 साल के हो गए हैं। इस खास...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Dec 2021 1:45:56

धर्मेंद्र को दोनों बेटों व बेटी के साथ बिग बी ने यूं किया बर्थडे विश, चाचा के साथ काम करने पर बोले करण

बॉलीवुड के ‘हीमैन’ और सबसे डैशिंग हीरो माने जाने वाले वेटरन एक्टर धर्मेंद्र का आज बुधवार को जन्मदिन है। वे 86 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर उनके परिवार के सदस्यों समेत फैंस उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जन्मदिन की ढेरों बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। धर्मेंद्र के बेटे सनी, बॉबी व बेटी ईशा देओल ने भी पिता के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। सनी ने बेहद प्यारी फोटो शेयर करके लिखा,‘ हैप्पी बर्थडे पापा, लव यू।’ बॉबी ने लिखा, ‘मेरे पापा द लीजेंड, आपको दिल की गहराइयों से शुभकामनाएं।’

इस पोस्ट को देखने के बाद धर्मेंद्र ने इमोशनल कमेंट किया, ‘लव यू माई प्रिंस।’ इसी पोस्ट पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी कमेंट किया, ‘हैप्पी बर्थडे धरम जी।’

अमिताभ और धर्मेंद्र ने शोले सहित कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया था। उनकी जोड़ी जय-वीरू के नाम से मशहूर हुई।

ईशा ने पिता के साथ फोटो शेयर कर लिखा, ‘Happy birthday papa, be happy, healthy, strong & fit, I love you Stay blessed U are our strength.’

10 दिसंबर को रिलीज हो रही है करण व अभय देओल की फिल्म वेल्ले

सनी देओल के बेटे करण की पहली फिल्म पल पल दिल के पास थी। अब वे जल्द ही अपनी दूसरी फिल्म वेल्ले में नजर आने वाले हैं। वे वेल्ले में अपने चाचा अभय देओल के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

करण का मानना है कि दिग्गज अभिनेताओं से भरे परिवार के साथ रहने से उन्हें उनसे कौशल सीखने को मिलता है। क्राइम-कॉमेडी ड्रामा वेल्ले 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें सावंत सिंह प्रेमी, विशेष तिवारी, अनन्या सिंह और मौनी रॉय भी हैं।

चाचा के साथ काम करने के बारे में आईएएनएस से बात करते हुए करण ने कहा कि मैं महान अभिनेताओं से भरे परिवार में रहता हूं, इसलिए मैं स्पष्ट रूप से उनसे सीखता हूं। मेरे चाचा के साथ एक अभिनेता के रूप में काम करने में आराम और सहजता होती है। वेल्ले एक ऐसा व्यक्ति है जो अच्छा या बुरा होते हुए भी अपने जीवन में कुछ भी नहीं करता है। इसका शीर्षक ऐसा इसलिए है क्योंकि यह हमारे तीनों पात्रों को सबसे अधिक वेल्ला के रूप में दर्शाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो