Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे धनुष, वीडियो वायरल, करणवीर ने वीडियो शेयर कर दी शहनाज की हेल्थ अपडेट

साउथ इंडियन एक्टर धनुष (42) कई सालों से मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और चाहने वाले उन पर बेशुमार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 05 Aug 2025 12:34:55

2 News : इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे धनुष, वीडियो वायरल, करणवीर ने वीडियो शेयर कर दी शहनाज की हेल्थ अपडेट

साउथ इंडियन एक्टर धनुष (42) कई सालों से मनोरंजन जगत में एक्टिव हैं। उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और चाहने वाले उन पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं। धनुष से जुड़ी हर बात उनके लिए मायने रखती है। फिलहाल धनुष अपने काम के बजाय लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। रिपोर्ट्स हैं कि धनुष एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर को डेट कर रहे हैं। दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मृणाल ने 1 अगस्त को बर्थडे पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में धनुष भी पहुंचे। यह वीडियो इसी पार्टी का है। धनुष, मृणाल का हाथ पकड़े बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

मृणाल भी धनुष के कान में कुछ कहती हुई दिखाई दे रही हैं। धनुष को इस दौरान ब्लैक जैकेट में देखा गया, वहीं मृणाल फ्लॉवर प्रिंटेड ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं। यह वीडियो सामने आने के बाद से दोनों के अफेयर की खबरें चल रही हैं। यूजर्स इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। इससे पहले भी दोनों साथ स्पॉट किए जा चुके हैं। जुलाई में धनुष ने आनंद एल राय की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग पूरी की थी। तब रैपअप पार्टी में मृणाल के साथ तमन्ना भाटिया, भूमि पेडनेकर, कनिका ढिल्लन भी पहुंची थीं।

दोनों को काजोल की फिल्म ‘मां’ की स्क्रीनिंग और फिर अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के प्रीमियर पर देखा गया। ‘सन ऑफ सरदार 2’ में मृणाल लीड रोल में हैं। मीडिया और फैंस द्वारा अटकलें भले ही लगाई जा रही हैं, लेकिन अफेयर की खबरों को लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है। साथ ही न तो मृणाल और न ही धनुष ने इस बारे में कुछ कहा है। धनुष तलाकशुदा हैं। उनकी शादी साल 2004 में सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी फिल्ममेकर ऐश्वर्या के साथ हुई थी। उनका 2024 में तलाक हो गया। उनके दो बेटे यात्रा और लिंगा हैं।

लो बीपी के चलते अस्पताल में एडमिट हैं शहनाज, मिलने पहुंचे करणवीर

एक्ट्रेस शहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस से जुड़े रहने के लिए हमेशा पोस्ट शेयर करती रहती है। अब उनसे जुड़ी एक खास खबर आ रही है। शहनाज को हाल ही में अचानक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। ‘बिग बॉस 18’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के विजेता एक्टर करणवीर मेहरा ने एक वीडियो शेयर कर यह जानकारी दी है। करणवीर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें देखा जा सकता है कि शहनाज हॉस्पिटल के बेड पर लेटी हुई हैं और उनके हाथ पर ड्रिप लगी हुई है।

करण ने शहनाज गिल के हाथ की पट्टियां, ड्रिप और पास में रखी सीरिंज भी दिखाई। वहीं शहनाज को पहले अपना चेहरे छुपाते फिर इस तकलीफ में भी मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। एक्ट्रेस कहती हैं, 'ये हंसा रहा है मुझे।' फिर करणवीर कहते हैं, 'कुछ नहीं हो रहा...टाइम पास कर रही है ये यहां पर। इसे बोले जल्दी ठीक हो जाए और फिर पार्टी करें हमारे साथ।’ शहनाज, करण को आश्वासन देती हैं कि वह जल्द ही वापस आएंगी और उनके साथ पार्टी करेंगी।

बता दें कि शहनाज ने कुछ समय पहले एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं। अचानक लो बीपी होने की वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा। हालांकि अब वो धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं। शहनाज इन दिनों अपनी अपकमिंग पंजाबी फिल्म 'एक कुड़ी' को लेकर भी चर्चाओं में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका