Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : धनश्री ने फराह के सामने किया खुलासा, अभी भी हैं चहल के टच में, कर चुकी हैं रणबीर के दांतों का इलाज

भारतीय क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की शादी साल 2021 में हुई थी। हालांकि यह करीब चार साल ही चली और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Sep 2025 12:50:28

2 News : धनश्री ने फराह के सामने किया खुलासा, अभी भी हैं चहल के टच में, कर चुकी हैं रणबीर के दांतों का इलाज

भारतीय क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा की शादी साल 2021 में हुई थी। हालांकि यह करीब चार साल ही चली और इस साल की शुरुआत में उनका तलाक हो गया। फैंस को उनकी जोड़ी और केमिस्ट्री बहुत पसंद थी, लेकिन उनके अलग होने से सबका दिल टूट गया। बहरहाल तलाक के बाद दोनों आगे बढ़ गए हैं। चहल का नाम आरजे महवश के साथ जुड़ रहा है तो धनश्री अपने करिअर पर फोकस कर रही हैं। धनश्री नए शो और प्रोजेक्ट में बिजी हैं। कुछ समय पहले आए म्यूजिक वीडियो में उन्होंने धूम मचा दी थी।

इस बीच वह दिग्गज कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर फराह खान के शो में पहुंचीं। वहां उन्होंने चहल के साथ रिश्ते, करिअर और अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बातचीत की। धनश्री ने खुलासा किया कि वो अभी भी चहल के साथ टच में हैं। धनश्री ने कहा कि अब चीजें मेरे और चहल के बीच में सैटल हो गई हैं। मैं और चहल मैसेज पर टच में हैं। वो मुझे मां बुलाते थे, वो बहुत स्वीट हैं।

धनश्री के इस बयान से साफ हो गया है कि उनका चहल से रिश्ता भले ही टूट गया हो, लेकिन वह उनसे नफरत नहीं करतीं और उनकी दोस्ती कायम है। इसके बाद फराह ने लव टॉपिक को लेकर बातचीत की। इस पर धनश्री ने कहा कि ये मेरा फेवरेट टॉपिक है। मैं मैनिफेस्ट कर रही हूं। फराह तुरंत पूछती हैं-फिर से? काफी बहादुर हो।
dhanashree verma,choreographer dhanashree verma,dancer dhanashree verma,farah khan,dhanashree farah,yuzvendra chahal,dhanashree chahal,ranbir kapoor धनश्री ने कहा, डेंटिस्ट बनने के बाद भी मुझे लगा कि कुछ मिसिंग है

फराह ने धनश्री से पूछा, “तू डांस तो शादी से पहले से कर रही थी। जब तुम लोग ‘झलक दिखला जा’ में आए थे तब तुम लोगों ने बताया था कि चहल ने तेरे डांस वीडियो देखकर तुझे प्रपोज किया था। फिर एक्टिंग कब शुरू की? शादी के बाद या पहले?” धनश्री बोलीं दरअसल मैं चाइल्ड एक्टर भी थी।

मैंने एक सीरियल किया था ‘करिश्मा का करिश्मा’, फिर मुझे डॉक्टर बनना था तो मैंने सब छोड़ दिया। डेंटिस्ट बनने के बाद भी मुझे लगा कि कुछ मिसिंग है। फिर मैंने अपनी डांस एकेडमी खोली। वहां से मेरी डांस की जर्नी शुरू हुई और मैं यूट्यूब भी करने लगी। बता दें धनश्री ने डांसिंग में करिअर आजमाने से पहले बतौर डेंटिस्ट भी काम किया है। वह ट्रेंड डेंटिस्ट हैं और मुंबई के बांद्रा और लोखंडवाला में उनके दो क्लिनिक भी हैं।

फराह के व्लॉग पर बातचीत के दौरान धनश्री ने कहा कि उन्होंने रणबीर के दांतों का भी इलाज किया है। इस पर फराह ने मजाक में कहा कि तुमने तो रणबीर के इनसाइड देखा है। उसका मुंह कैसा था, क्या अलग था? इस पर धनश्री ने कहा कि ये मेरा काम था। गुड हाइजिन के साथ उनका माउथ काफी हेल्दी था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका