न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rise & Fall : धनश्री ने उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ बताने वाले लोगों पर ऐसे साधा निशाना, चहल से हो चुका है तलाक

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर व डांसर धनश्री वर्मा का इस साल की शुरुआत में तलाक हो गया था। तब से ही यह जोड़ी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Sep 2025 12:10:11

Rise & Fall : धनश्री ने उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ बताने वाले लोगों पर ऐसे साधा निशाना, चहल से हो चुका है तलाक

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर व डांसर धनश्री वर्मा का इस साल की शुरुआत में तलाक हो गया था। तब से ही यह जोड़ी सुर्खियों में बनी हुई है। चहल का नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार साथ देखा गया है। हालांकि दोनों ने ही इस रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम दिया है। दूसरी ओर, धनश्री को तलाक के बाद सोशल मीडिया पर काफी ट्रॉल किया गया। एक तरह से तलाक के लिए उन्हें ही कसूरवार ठहराया गया। यहां तक कि आज भी लोग उन पर निशाना साध तरह-तरह की टिप्पणियां करते रहते हैं। हालांकि धनश्री इन सबकी अनदेखी कर अपने काम में बिजी हैं।

फिलहाल धनश्री अमेजन के एक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहे नए रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का हिस्सा हैं। अब इसकी एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें धनश्री खुद को 'गोल्ड डिगर' बताई जाने वाली ट्रॉलिंग पर अप्रत्यक्ष तौर पर कमेंट करती दिख रही हैं। शार्क टैंक फेम बिजनेसमैन अश्नीर ग्रोवर के इस शो में कंटेस्टेंट्स की जोड़ियां बनाई गई है। इसमें कंटेस्टेंट से गोल्ड (2 लाख रुपए) या सिल्वर ब्रीफकेस (1 लाख रुपए) में से एक चुनने को कहा जाता है। धनश्री की जोड़ी एक्टर अर्जुन बिजलानी के साथ है।

चुनने का मौका आता है तो अर्जुन बोलते हैं, “देखो मुझे डायमंड, सिल्वर थोड़ा सूट नहीं करता। मुझे गोल्ड सूट करता है।” इस पर धनश्री जवाब देती हैं, “ये लाइन तो मैं बोल भी नहीं सकती। अगर मैंने ये लाइन बोल दी तो जो मुझे प्यार मिलने वाला होगा वो भी नहीं मिलेगा।” धनश्री का ये कमेंट उन यूजर्स की तरफ इशारा था जो चहल से अलग होने के बाद उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ बता रहे थे।

dhanashree verma,choreographer dhanashree verma,yuzvendra chahal,dhanashree chahal,rise and fall show,arjun bijlani,anaya bangar

अनाया बांगर से क्रिकेट और क्रिकेटर्स की बातें सुन धनश्री का बना मुंह

भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटेटर संजय बांगर की बेटी ट्रांसजेंडर अनाया भी इस शो का हिस्सा हैं। एक क्लिप में दिखाया गया है कि धनश्री जब उनसे मिलकर जानती हैं कि वह क्रिकेटर हैं तो शॉक्ड हो जाती हैं। वह अनाया को बताती हैं कि उनके पिता को अच्छी तरह जानती हैं। हालांकि क्रिकेट और क्रिकेटर्स की बातें सुनकर धनश्री का मुंह बन जाता है। एक एपिसोड में गोल्डन बैग चुनने वाले कंटेस्टेंट्स को बड़ा मौका मिलता है।

जहां उन्हें किसी कंटेस्टेंट को बेसमेंट एरिया में भेजना था। जैसे ही धनश्री की बारी आई, तो उन्होंने अनाया को वर्कर वाले कपड़े पकड़ा दिए। साथ ही बेसमेंट में भेजने की ऐसी वजह बताई, जिसके चलते उन्हें ट्रॉल किया जा रहा है। बता दें लड़के से लड़की बनीं अनाया का यह पहला शो है, जहां उन्हें काफी सपोर्ट मिलता दिख रहा है। इसके दो एपिसोड आ चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह