Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनश्री वर्मा इन रियलिटी शो में आ सकती हैं नजर, इसलिए ट्रॉल हुईं कोरियोग्राफर

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का पिछले दिनों भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक हो गया था। तब से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 05 Apr 2025 11:18:19

2 News : युजवेंद्र चहल से तलाक के बाद धनश्री वर्मा इन रियलिटी शो में आ सकती हैं नजर, इसलिए ट्रॉल हुईं कोरियोग्राफर

सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा का पिछले दिनों भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल से तलाक हो गया था। तब से ही वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि धनश्री की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देख टीवी के कई रियलिटी शोज के मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है। धनश्री की सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। इंडिया फोरम की लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो धनश्री को सुपरस्टार सलमान खान के अपकमिंग शो ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ के मेकर्स ने अप्रोच किया है।

अगर धनश्री की एंट्री ‘बिग बॉस’ में होती है तो वाकई में लोगों का खूब एंटरटेनमेंट होगा। इसी के साथ धनश्री का नाम दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए भी सामने आ रहा है। इस शो की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है। इसके अलावा अपूर्वा मखीजा के लिए कहा जा रहा है कि उनका नाम भी जल्द ही दोनों में से किसी भी शो के लिए फाइनल हो सकता है।

अपूर्वा ने पिछले दिनों समय रैना के यूट्यूब शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ की वजह से सुर्खियां बटोरी थीं। अपूर्वा ने कुछ समय पहले ही रिलीज हुई इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘नादानियां’ से डेब्यू किया था। धनश्री से तलाक के बाद चहल का नाम आरजे महवश के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों ने पिछले दिनों दुबई में एक साथ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल का मजा लिया था।

धनश्री ने इंस्टाग्राम पर शेयर की खुद की तस्वीरें तो…

इस बीच धनश्री ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। इन पर यूजर्स ने उन्हें ट्रॉल करते हुए भद्दे कमेंट्स किए हैं। दरअसल मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि तलाक के बाद चहल ने धनश्री को एलिमनी के रूप में 4.75 करोड़ रुपए दिए हैं। अब लोग धनश्री पर इसी बात के लिए निशाना साध रहे हैं। धनश्री ने जो फोटो शेयर की हैं, उनमें धनश्री ने व्हाइट रंग का टैंक टॉप पहना है। धनश्री ने नो मेकअप लुक फ्लॉन्ट किया है। धनश्री ने कैप्शन में लिखा, “रुककर देखना ठीक है।”

धनश्री ने अलग-अलग एंगल से सेल्फी वाली इमेज साझा की हैं। अब कुछ फैंस तो ऐसे हैं जिन्हें धनश्री का यह अंदाज पसंद आया लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें घेरने के लिए तैयार बैठे थे। धनश्री से नाराज यूजर्स ने पोस्ट करके लिखा भाई को धोखा क्यों दिया। एक ने लिखा, “पहली भारतीय महिला बनी पांच करोड़ कमाने वालीं।” वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, “एलिमनी के 4.75 करोड़ कहां है?” तीसरे ने कमेंट किया, “बी योर ओन शुगर डैडी।” ये कैप्शन युजवेंद्र की एक टी-शर्ट पर लिखा था जो जमकर वायरल हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका