न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कार्तिक की फिल्म धमाका और केके मेनन की वेबसीरीज का ट्रेलर जारी, सूर्यवंशी को मिला U/A सर्टिफिकेट

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धमाका' का ट्रेलर मंगलवार (19 अक्टूबर) को रिलीज हो गया। ट्रेलर की शुरुआत में ही जर्नलिस्ट अर्जुन पाठक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Oct 2021 7:46:55

कार्तिक की फिल्म धमाका और केके मेनन की वेबसीरीज का ट्रेलर जारी, सूर्यवंशी को मिला U/A सर्टिफिकेट

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धमाका' का ट्रेलर मंगलवार (19 अक्टूबर) को रिलीज हो गया। ट्रेलर की शुरुआत में ही जर्नलिस्ट अर्जुन पाठक (कार्तिक) को आतंकी का फोन आता है। आतंकी अर्जुन से कुछ देर में होने वाले ब्लास्ट से पहले कुछ डिमांड रखता है। इस फोन कॉल से अर्जुन को डूबते करियर के बीच उम्मीद की किरण नजर आती है। वह अपने बॉस से प्राइम टाइम की शिफ्ट मांगता है। जवाब में बॉस यह कहते हुए मना कर देती हैं कि हम न्यूज दिखाते नहीं, बेचते हैं। मुझे टीआरपी से मतलब है। हालांकि बाद में उन्हें इसका खमियाजा भुगतना पड़ता है।

ट्रेलर रिलीज होते ही ट्रेंडिंग में है। फिल्म में कार्तिक का इंटेंस अवतार फैंस को चौंका सकता है। फिल्म कार्तिक को स्टीरियोटाइप इमेज से बाहर निकालने में मददगार साबित होगी। ये एक कोरियन फिल्म ‘द टेरर लाइव’ की ऑफिशियल रीमेक है। इसमें कार्तिक के अलावा मृणाल ठाकुर, अमृता सुभाष और विश्वजीत प्रधान भी काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन राम माधवानी ने किया है। माधवानी इससे पहले नीरज, तलिसमां जैसी फिल्में बना चुके हैं।

केके मेनन निभाएंगे रॉ एजेंट हिम्मत सिंह का किरदार

केके मेनन अभिनीत जासूसी थ्रिलर वेबसीरीज स्पेशल ऑप्स की स्पिन ऑफ सीरीज 'स्पेशल ऑप्स 1.5-द हिम्मत स्टोरी' की रिलीज डेट फिक्स हो गई है। मंगलवार को ट्रेलर के साथ रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई। नीरज पांडेय के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में केके रॉ एजेंट हिम्मत सिंह का किरदार निभाते हैं और इसमें उनके टॉप स्पाई बनने की कहानी दिखाई जाएगी। इसमें केके युवा अवतार में दिखेंगे।

साथ ही आफताब शिवदासानी, गौतमी कपूर, विनय पाठक, परमीत सेठी, केपी मुखर्जी, ऐश्वर्य सुश्मिता, मारिया रयाबोशप्का, शिव ज्योति राजपूत, विनय विक्रम सिंह, शांतनु घटक आदि भी अहम भूमिकाओं में हैं। शूटिंग मुंबई, दिल्ली, मलेशिया, उक्रेन और मॉरिशस में हुई है। सीरीज 12 नवंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। हिम्मत सिंह के चैप्टर की शुरुआत 2001 में संसद पर हमले के साथ होती है। वर्ष 2000 के शुरुआती समय में स्थापित यह सीरीज एक हाई-ऑक्टेन ड्रामा है।

dhamaka movie,kk mennon,kartik aryaan,webseries,sooryavanshi movie,boolywood news in hindi

अक्षय-कैटरीना की सूर्यवंशी जीरो कट के साथ हुई पास

अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर सूर्यवंशी फिल्म की टीम ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) से सेंसर सर्टिफिकेट हासिल कर लिया है। सेंसर ने फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। खास बात ये है कि सीबीएफसी ने फिल्म को जीरो कट के साथ पास कर दिया है। यानी फिल्म में कोई कट नहीं लगाया गया है। फिल्म इंडस्ट्री की सारी निगाहें सूर्यवंशी पर है। सिनेमाघरों में लगभग डेढ़ साल बाद कोई बड़ी फिल्म रिलीज हो रही है। इसे दिवाली के अगले दिन यानी 5 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। बॉलीवुड को उम्मीद है कि सूर्यवंशी के जरिये एक बार फिर रौनक लौटेगी और बॉक्स ऑफिस पर धन की बरसात होगी। सूर्यवंशी के डायरेक्टर रोहित शेट्टी हैं। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह के भी कैमियो रोल हैं। फिल्म 145 मिनट की है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर