Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘धड़क 2’: साउथ की इस सुपरहिट फिल्म का है हिंदी रीमेक, जिसने कम बजट में मचाया था धमाल, जीत लिए थे 12 बड़े अवॉर्ड

धर्मा प्रोडक्शन की धड़क 2 असल में 2018 में आई तमिल फिल्म ‘परियेरुम पेरुमल’ का रीमेक है, जो सिर्फ डेढ़ करोड़ के बजट में बनी थी और 12 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड जीतने के साथ बॉक्स ऑफिस पर तीन गुना कमाई करने में सफल रही।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 12:45:06

‘धड़क 2’: साउथ की इस सुपरहिट फिल्म का है हिंदी रीमेक, जिसने कम बजट में मचाया था धमाल, जीत लिए थे 12 बड़े अवॉर्ड

धर्मा प्रोडक्शन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धड़क 2' का ट्रेलर बीते दिन रिलीज हुआ और आते ही दर्शकों के दिलों में उतर गया, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी के बीच गहरी और इमोशनल लव स्टोरी देखने को मिली। ट्रेलर देखकर ऐसा लग रहा है जैसे इस कहानी में प्यार सिर्फ इश्क नहीं बल्कि एक जंग है। फिल्म के ट्रेलर में प्रेम की थीम "अगर मरना या लड़ना हो तो हमेशा लड़ने का ऑप्शन चुनना चाहिए" ने लोगों की भावनाओं को छू लिया है। यह पहली बार है जब सिद्धांत और तृप्ति किसी फिल्म में साथ नजर आ रहे हैं, और फैंस ट्रेलर देखकर इनकी केमिस्ट्री से काफी इम्प्रेस दिखाई दे रहे हैं।

लेकिन अब जो जानकारी सामने आई है, उसने कई सिनेप्रेमियों को चौंका दिया है। दरअसल ‘धड़क 2’ साउथ की 2018 में आई बेहद संवेदनशील और प्रभावशाली फिल्म ‘परियेरुम पेरुमल’ का हिंदी रीमेक है, जो अपने समय की एक स्लीपर हिट साबित हुई थी और समाज को झकझोरने वाली कहानी के लिए जानी जाती है।

2018 में रिलीज हुई तमिल भाषा की यह फिल्म, जिसे मारी सेल्वराज ने डायरेक्ट किया और पीए रंजीत ने प्रोड्यूस, ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि समाज के उस कड़वे सच को उजागर किया जिससे आज भी कई युवा जूझ रहे हैं। फिल्म में काथिर और आनंदी लीड रोल में थे, जिनकी दमदार परफॉर्मेंस ने दर्शकों को भावुक कर दिया था। योगी बाबू और जी मारीमुत्थू ने सपोर्टिंग रोल में गहरी छाप छोड़ी।

फिल्म की कहानी अनुसूचित जाति के एक लॉ स्टूडेंट परियेरुम परियन की है, जो ऊंची जाति की एक लड़की ज्योति से दिल लगा बैठता है। लेकिन समाज की जंजीरों में जकड़े इस प्यार को मंजूरी नहीं मिलती और ज्योति का परिवार दोनों को अलग करने की हर मुमकिन कोशिश करता है। यही टकराव फिल्म की आत्मा बन जाता है।

बता दें कि इस दमदार फिल्म को सिर्फ 1.85 करोड़ रुपये में बनाया गया था, लेकिन इसके प्रभाव ने बॉक्स ऑफिस पर इसे 5.5 करोड़ की कमाई तक पहुंचा दिया। यह फिल्म धीरे-धीरे लोगों के बीच ऐसी गूंजी कि आज तक इसे 12 प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिल चुके हैं – जिनमें बेस्ट तमिल फीचर, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर से लेकर बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर जैसे सम्मान भी शामिल हैं। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब प्राइम वीडियो पर भी स्ट्रीम हो रही है, जहां इसे नई पीढ़ी भी बेहद सराह रही है।

गौर करने वाली बात ये है कि शजिया इकबाल के निर्देशन में और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही ‘धड़क 2’, असल में 2018 में आई 'धड़क' का सीक्वल है, जो मराठी फिल्म ‘सैराट’ का रीमेक थी। ऐसे में 'धड़क 2' पर दर्शकों की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। यह फिल्म 1 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और एक बार फिर से एक गहरे सामाजिक मुद्दे को बड़े पर्दे पर उठाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका