शाजिया इक़बाल के निर्देशन में बनी ‘धड़क 2’ का पहला लुक और रिलीज़ डेट अब सामने आ चुके हैं। सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की प्रमुख भूमिकाओं वाली इस फिल्म के नए पोस्टर आज जारी किए गए, जिसमें दोनों कलाकार एक-दूसरे को कसकर थामे हुए नज़र आ रहे हैं, जैसे दुनिया से लड़ने के लिए तैयार हों।
करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “मरने और लड़ने में से किसी एक को चुनना हो तो लड़ना चुनो। #Dhadak2 आ रही है सभी सिनेमाघरों में – 1 अगस्त।”














