न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

देवरा: पार्ट 1 ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए 140 करोड़ रुपये, जानें भारत का कलेक्शन

जान्हवी कपूर और एनटीआर जूनियर स्टारर फिल्म देवरा: पार्ट 1 कल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म ने शुक्रवार को पहले दिन ही 77 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। हालांकि, फिल्म पर अभी भी फ्लॉप होने का खतरा मंडरा रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 28 Sep 2024 2:49:29

देवरा: पार्ट 1 ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए 140 करोड़ रुपये, जानें भारत का कलेक्शन

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म देवरा: पार्ट 1 इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में विलेन के रोल में सैफ अली खान ने धमाल मचा दिया है। 300 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को लोगों ने मिक्स रिव्यू दिए हैं। फिल्म ने पहले दिन यानी शुक्रवार को 77 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। डायरेक्टर कोराताला शिवा की इस फिल्म को साउथ के साथ हिंदी बेल्ट में भी पसंद किया जा रहा है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में बाजी मार ली थी।

फिल्म ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में 27 करोड़ की कमाई कर ली थी। अब सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने शुक्रवार को भारत में 77 करोड़ और दुनियाभर में 140 करोड़ का कलेक्शन किया। साथ ही अभी वीकेंड भी आना बाकी है। शनिवार यानी आज फिल्म के मेकर्स इसके 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं। माना जा रहा है कि फिल्म 2 दिन में ही 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना लेगी। लेकिन इस बड़े बजट की फिल्म को कमाई के लिए 300 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन करना होगा। पहले दिन की कमाई के हिसाब से फिल्म खतरे में है। अब ये वीकेंड इसका भविष्य तय करेगा।

फिल्म में जान्हवी कपूर और जूनियर एनटीआर बड़े पर्दे पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं. हालांकि जान्हवी कपूर का किरदार फिल्म में ज्यादा बड़ा नहीं है. लेकिन लोगों को दोनों की केमिस्ट्री भी काफी पसंद आ रही है. फिल्म में सैफ अली खान ने विलेन का किरदार निभाया है. इस किरदार को लोगों ने खूब प्यार दिया है. साथ ही सैफ अली खान की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई है. जूनियर एनटीआर एक बार फिर एक्शन मोड में नजर आए हैं. देवरा: पार्ट 1 में एक्टर का डबल रोल है।

आपको बता दें कि देवरा के मेकर्स को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म को हिट बनाने के लिए साउथ और बॉलीवुड स्टार्स का कोलैबोरेशन किया गया है। ऐसा इसलिए ताकि फिल्म सिर्फ साउथ तक ही सीमित न रहे। हालांकि, अब तक मिक्स रिव्यू के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब देखना होगा कि फिल्म के लिए ये हफ्ता कैसा रहता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री