Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देवरा पार्ट 1 : बीते 24 घंटों में एडवांस बुकिंग में कमाये 18 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर तूफान आने का संकेत

उनकी आगामी निर्देशित फिल्म देवरा पार्ट 1 आगामी शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में RRR फेम जूनियर एनटीआर दोहरी भूमिका में नजर आने वाले हैं।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 25 Sep 2024 11:32:29

देवरा पार्ट 1 : बीते 24 घंटों में एडवांस बुकिंग में कमाये 18 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर तूफान आने का संकेत

दक्षिण भारत के ख्यातनाम निर्देशक कोराताला शिवा अपनी पिछली ब्लॉकबस्टर जनता गैरेज के बाद से एक सफल फिल्म के लिए तरस रहे हैं। ऐसा लगता है कि अब उनका यह इंतजार खत्म होने वाला है। उनकी आगामी निर्देशित फिल्म देवरा पार्ट 1 आगामी शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में RRR फेम जूनियर एनटीआर दोहरी भूमिका में नजर आने वाले हैं। बीते मंगलवार से इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई है। फिल्म ने बीते एक दिन में एडवांस बुकिंग में 18 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

फिल्म का ट्रेलर भी लोगों को खूब पसंद आया है। जाह्नवी कपूर, सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर स्टारर फिल्म देवरा की एडवांस बुकिंग बीते रोज शुरू कर दी गई थी। पहले ही दिन की बुकिंग में देवरा ने अपनी धमाकेदार कमाई के संकेत दे दिए हैं। देवरा ने एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन 18 करोड़ रुपयों से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। अब इस कलेक्शन को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है। समाचार लिखे जाने तक इस फिल्म ने हिन्दी बेल्ट में बीते एक घंटे में बुक माइ शो पर 14.38K टिकट एडवांस में बेचने में सफलता प्राप्त की है।

जाह्नवी कपूर और जूनियर एनटीआर पहली बार पर्दे पर रोमांस करते नजर आने वाले हैं। दोनों की इस जोड़ी को दर्शक भी खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म के गानों को भी लोग प्यार दे रहे हैं। बीते हफ्ते रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर ने भी लोगों को काफी उत्साहित कर दिया है। फिल्म में सैफ अली खान भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं। देवरा के ट्रेलर को अब तक 4 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। अब फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी सामने आने लगे हैं। इन आंकड़ों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाने के लिए तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका