न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘देवों के देव’ मोहित रैना की कमाई चौंकाने वाली, ‘रामायण’ में शिव के रूप में फिर करेंगे कमाल

रामायण में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले एक्टर मोहित रैना न सिर्फ पर्दे पर दमदार हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। जानिए कैसे हर महीने लाखों की कमाई करते हैं ये कलाकार।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Jul 2025 1:51:28

‘देवों के देव’ मोहित रैना की कमाई चौंकाने वाली, ‘रामायण’ में  शिव के रूप में फिर करेंगे कमाल

रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित 900 करोड़ी फिल्म ‘रामायण’ जैसे ही पहली बार दर्शकों के सामने आई, सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक एक जबरदस्त हलचल देखने को मिली। जैसे ही फिल्म की पहली झलक सामने आई, दर्शकों की आंखों में चमक और दिलों में उत्साह देखने लायक था। ग्लोबल लेवल पर इस फिल्म को लेकर जो उम्मीदें बनी हैं, वो आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना सकती हैं।

रामायण की कास्ट भी अब पूरी तरह सामने आ चुकी है। रणबीर जहां श्रीराम के किरदार में दर्शकों को लुभाने को तैयार हैं, वहीं साउथ की टैलेंटेड एक्ट्रेस साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं विलेन के रोल में कन्नड़ सुपरस्टार यश रावण बनकर धमाका करेंगे। इस बार के रामायण में स्टार पावर कुछ अलग ही स्तर की है।

लेकिन इस सबके बीच सबसे खास नाम जो चर्चा में है, वो है भगवान शिव का किरदार निभाने वाले अभिनेता मोहित रैना का। टीवी के दुनिया में ‘देवों के देव...महादेव’ से घर-घर में पहचान बना चुके मोहित एक बार फिर बड़े पर्दे पर भगवान शिव के रूप में नजर आएंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जो मोहित रैना ऑनस्क्रीन महादेव बने हैं, असल जिंदगी में वो कितने करोड़ों की दौलत के मालिक हैं?

टीवी से ओटीटी तक बिखेरा जलवा – मोहित रैना का सफर

मोहित रैना का जन्म 14 अगस्त 1982 को जम्मू-कश्मीर में हुआ था। 42 साल के इस एक्टर ने एक्टिंग की शुरुआत साल 2004 में टीवी शो ‘अंतरिक्ष’ से की थी। इसके बाद उन्होंने 2008 में मिथुन चक्रवर्ती के साथ फिल्म ‘डॉन मुथु स्वामी’ में काम किया, जो उनके फिल्मी करियर की शुरुआत थी। ‘गंगा की धीज’ और ‘चेहरा’ जैसे शोज़ में भी उन्होंने अपनी अदाकारी का हुनर दिखाया, लेकिन जो असली मुकाम उन्हें मिला वो था ‘देवों के देव… महादेव’ में भगवान शिव का किरदार निभाकर।

उनकी गहरी आंखें, मजबूत आवाज और शांत रूप ने हर घर में उन्हें पूजनीय बना दिया। इसके बाद ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी फिल्म में भी उनकी दमदार मौजूदगी ने उन्हें एक भरोसेमंद अभिनेता बना दिया। 'काफिर', 'मुंबई डायरीज', 'शिद्दत' जैसी वेब सीरीज़ में भी उनका जलवा बरकरार रहा।

करोड़ों की संपत्ति, हर महीने मोटी कमाई

कहते हैं मेहनत का फल जरूर मिलता है और मोहित रैना ने इस बात को सच कर दिखाया। Kulfiy.com की रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में उनकी कुल संपत्ति 5.5 मिलियन डॉलर (लगभग ₹47.22 करोड़) थी। छह सालों में यह आंकड़ा अब बढ़कर 7.5 मिलियन डॉलर (₹64.39 करोड़) हो चुका है। यानी उन्होंने ना सिर्फ शोहरत कमाई, बल्कि दौलत भी खूब जुटाई।

मोहित की हर महीने की कमाई लगभग ₹10 लाख बताई जाती है, जो उनकी लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू को दर्शाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
यूपी बोर्ड का बड़ा कदम, 465 स्कूलों की मान्यता रद्द, दो साल से बोर्ड परीक्षा में नहीं हुआ था कोई भी छात्र शामिल
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
महाराष्ट्र में ‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संकट के बादल? उद्धव गुट के 2 सांसद बदल सकते हैं शिंदे गुट का पूरा समीकरण
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
अब AAP पर टूट का साया? राघव चड्ढा के बाद लोकसभा सांसद भी छोड़ सकते हैं पार्टी, मंत्री का बड़ा दावा
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
'50 करोड़ की पेशकश, 15 करोड़ पहले ही दिए गए'... शिवसेना यूबीटी के कथित बागी सांसदों को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
ममता सरकार के पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार, जबरन वसूली और CM शुभेंदु अधिकारी पर हमले का आरोप
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
रात में भेजी थी मुस्कुराती सेल्फी, सुबह मिली मौत की खबर... नवविवाहिता गायत्री की रहस्यमयी मौत पर उठे कई सवाल
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
Realme P4R 5G की पहली सेल लाइव, 8000mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा खास डिस्काउंट
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
आत्महत्या करने वाले प्रेत-पिशाच बनकर…, संचिता उगले की मौत पर रवि किशन का बड़ा बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
'यहां कुछ भी स्थायी नहीं, वे सांसद हैं बच्चे नहीं', विपक्षी दलों में जारी बगावत के बीच किरेन रिजिजू का सख्त बयान
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
राम चरण की 'पेद्दी' ने 200 करोड़ क्लब में बनाई जगह, लेकिन घटती कमाई ने बढ़ाई टेंशन; दूसरे मंगलवार कमाए इतने करोड़
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
'पिछले एक हफ्ते से MRI-CT स्कैन करवा रहा हूं', गले की नस दबने से दर्द में हैं सोनू निगम, वीडियो में बयां की परेशानी
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मुझे बर्बाद कर दिया था लगान ने... आमिर खान की फिल्म के अभिनेता अमीन हाजी का चौंकाने वाला बयान
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
मंगलवार को भी दर्शकों की पहली पसंद बनी वरुण की फिल्म, 'भारत भाग्य विधाता' को नहीं मिला सहारा
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी
'एक नहीं कई बार हुआ फ्रॉड', विक्रांत मैसी बोले- पत्नी का अकाउंट भी हुआ हैक, शेयर की पूरी कहानी