न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : देवोलीना हैं BB 18 के इन 3 कंटेस्टेंट से नाराज, दिलजीत यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय

‘बिग बॉस 18’ को शुरू हुए करीब 2 सप्ताह हो चुके हैं। इसमें हर बार की जैसे आएदिन लड़ाई-झगड़े और कई प्रकार के ड्रामे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 19 Oct 2024 8:43:15

2 News : देवोलीना हैं BB 18 के इन 3 कंटेस्टेंट से नाराज, दिलजीत यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय

‘बिग बॉस 18’ को शुरू हुए करीब 2 सप्ताह हो चुके हैं। इसमें हर बार की जैसे आएदिन लड़ाई-झगड़े और कई प्रकार के ड्रामे हो रहे हैं। हाल ही चुम दारंग और चाहत पांडे के बीच जहां खाना बनाने को लेकर लड़ाई हुई, वहीं अविनाश मिश्रा ने ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के विजेता एक्टर करणवीर मेहरा को माफी मांगने को कहा क्योंकि उन्होंने गाली दी थी और वे बहस के दौरान पर्सनल भी हो गए थे। अब फैंस के बीच ‘गोपी बहू’ के रूप में मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने इस पर अपनी बात रखी है।

उन्होंने करण को उनके ईगो को लेकर लताड़ा है। देवोलीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “करण साहब को अपने ईगो मसाज के लिए ईशा और एलीस चाहिए। घर को भड़काया जनाब ने, अविनाश की बहन को बीच में लाए जनाब और जब खाना मिल रहा है बात करने से दोबारा उन्होंने अलग करवट ले ली। सारा कोच की तरह नहीं लग रही हैं, उल्टा उन्हें कोच की जरूरत है। चुम काफी खराब हैं। दाल-चावल मिला तो नॉन वेज चाहिए। वो कहावत है न अंगुली दो तो हाथ पकड़ लेते हैं।

आसान से शब्दों में चाहत पांडे को पहले दिन से फालतू में टारगेट किया जा रहा है।” इससे पहले देवोलीना ने कुछ दिनों पहले चाहत के सपोर्ट में मैसेज किया था। उन्होंने लिखा था, “ऐसा लग रहा है चाहत पांडे ही रियल में हीरो और हीरोइन दोनों हैं बिग बॉस 18 के घर में।” उल्लेखनीय है कि देवोलीना फिलहाल प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही उनका बेबी शॉवर फंक्शन हुआ था, जिसमें कई सितारों ने शिरकत की थी।

इन दिनों ‘दिल लुमिनाटी कॉन्सर्ट’ को लेकर लाइमलाइट में हैं दिलजीत दोसांझ

मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ आजकल अपने ‘दिल लुमिनाटी कॉन्सर्ट’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। वे लगातार विदेशी दौरे पर हैं और जल्द ही भारत में भी कॉन्सर्ट करेंगे। इस बीच उनके फैंस को खुशी देने वाली एक खबर सामने आई है। दिलजीत ‘बिलबोर्ड कनाडा’ मैगजीन के कवर पर आने वाले पहले भारतीय कलाकार बन गए हैं। मैगजीन ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें दिलजीत इसके स्पेशल एडिशन के कवर पर नजर आए। कवर पर फीचर होने वाले वे पहले भारतीय आर्टिस्ट हैं।

इस पोस्ट के कैप्शन में जानकारी दी गई है कि मैगजीन के इस एडिशन मंब दिलजीत की पहले कभी न देखी गई फोटो होंगी, पंजाबी सुपरस्टार के साथ एक इंटरव्यू और उनके रिकॉर्ड-ब्रेकिंग दिल लुमिनाटी दौरे के पर्दे के पीछे की कहानियां शामिल हैं। बता दें कि पूरी दुनिया में दिलजीत के फैंस हैं। उनका दौरा खूब हिट हो रहा है और इसके टिकटों को लेकर मारामारी मची हुई है।

दिलजीत ने ‘उड़ता पंजाब’, ‘गुड न्यूज’ सहित कई फिल्मों में अपनी अदाकारी का कमाल दिखाया है। इस साल उनकी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। वे अब ‘बॉर्डर 2’ में नजर आएंगे। हाल ही सनी देओल ने इसकी घोषणा की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री