न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

6 महीने पहले मां बनीं देवोलीना की तस्वीरों को देख फिर से लगी प्रेग्नेंसी की अटकलें, एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हैं। देवोलीना ने ‘साथ निभाना साथिया’ सीरियल में ‘गोपी बहू’ के रोल से लोगों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 29 May 2025 11:31:05

6 महीने पहले मां बनीं देवोलीना की तस्वीरों को देख फिर से लगी प्रेग्नेंसी की अटकलें, एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

देवोलीना भट्टाचार्जी टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हैं। देवोलीना ने ‘साथ निभाना साथिया’ सीरियल में ‘गोपी बहू’ के रोल से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। देवोलीना काफी समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर हैं। वह अपने पति शाहनवाज शेख और बेटे के साथ बिजी हैं। हाल ही में देवोलीना ने पति के बर्थडे पर कुछ फोटो शेयर कीं। इन तस्वीरों के बाद देवोलीना की सैकंड प्रेग्नेंसी को लेकर खबरें आने लगीं। अब देवोलीना ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है।

देवोलीना ने टेली टॉक के साथ बातचीत में कहा कि नहीं है ऐसा कुछ...6 महीने हुए हैं भाई मुझे डिलीवर करके। कुछ भी न्यूज बना देते हैं। बता दें कि देवोलीना 6 महीने पहले ही मां बनी थीं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। उसका नाम ‘जॉय’ रखा है। देवोलीना ने अभी तक बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है।

देवोलीना के पति जिम ट्रेनर हैं। अब देवोलीना का पूरा फोकस जॉय की परवरिश पर है। देवोलीना ने कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर Q&A सेशन किया था। इस दौरान फैंस ने उनसे टीवी में वापसी को लेकर सवाल किया था। इस पर देवोलीना ने जवाब दिया था कि फिलहाल तो टाइम है...जॉय को थोड़ा बड़ा होने दीजिए।

पिछली बार ‘छठी मैया की बिटिया’ शो में देखा गया था देवोलीना को

देवोलीना ने 14 दिसंबर 2022 को शाहनवाज के साथ शादी की थी। शाहनवाज के साथ घर बसाकर देवोलीना ने फैंस को झटका दे दिया था क्योंकि शादी से पहले किसी ने भी शाहनवाज का नाम नहीं सुना था। इंटर फेथ शादी होने से लोगों ने देवोलोना को सोशल मीडिया पर ट्रॉल भी किया था। शाहनवाज के साथ शादी करते हुए देवोलीना ने गृहस्थी को ज्यादा वक्त देने का फैसला लिया और फिर मां बनने की तरफ कदम उठाया। देवोलीना को पिछली बार शो ‘छठी मैया की बिटिया’ में देखा गया था।

गौरतलब है कि देवोलीना ने ‘डांस इंडिया डांस 2’ से करिअर की शुरुआत की थी। इसके बाद वो शो ‘सवारे सबके सपने...प्रीतो’ में काम किया। फिर वो ‘साथ निभाना साथिया’ में नजर आईं। इस शो से देवोलीना की किस्मत चमक गई। शो जबरदस्त हिट हुआ। इसके बाद देवोलीना ने ‘लाल इश्क’, ‘बिग बॉस 13’, ‘बिग बॉस 14’, ‘बिग बॉस 15’, ‘दिल दिया गल्लां’ जैसे शो किए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
कृति सेनन और कबीर बहिया के रिश्ते पर उठे सवाल! दूसरी युवती संग दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड, वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चर्चाएं
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज