न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यह शो साइन करते ही देवोलीना हो गईं प्रेग्नेंट, थाईलैंड में बहन के साथ वेकेशन का मजा ले रहीं यह एक्ट्रेस

टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी मां बनने वाली हैं। ‘साथ निभाना साथिया’ फेम देवोलीना ने 15 अगस्त को अपने पति

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 17 Sep 2024 7:57:34

2 News : यह शो साइन करते ही देवोलीना हो गईं प्रेग्नेंट, थाईलैंड में बहन के साथ वेकेशन का मजा ले रहीं यह एक्ट्रेस

टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी मां बनने वाली हैं। ‘साथ निभाना साथिया’ फेम देवोलीना ने 15 अगस्त को अपने पति शाहनवाज शेख के साथ यह खुशखबरी दी थी। दोनों की शादी साल 2022 में हुई थी। हाल ही में पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में देवोलीना ने प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में बात की। देवोलीना प्रेग्नेंसी को ईश्वर का आशीर्वाद मानती हैं। देवोलीना ने कहा कि मुझे नहीं पता कि यह इत्तेफाक है या ईश्वर की मर्जी। मैंने कभी प्लान नहीं किया था कि कोई मायथोलॉजिकल शो करूंगी लेकिन शायद मेरे फैंस की मन्नत पूरी हुई और मैं शो के लिए राजी हो गई।

छठी मैया पर अब तक कोई शो नहीं था इसलिए वे लोग अब तक एक नई कहानी एक्सप्लोर कर रहे हैं। हमने मोस्टली महादेव, गणेशजी वगैरह पर ही स्टोरीज देखी हैं। मैं छठी मैया के बारे में ज्यादा नहीं जानती थीं और अब मेरा होने वाला बच्चा भी इस बारे में सीख रहा है। मैं इसे चमत्कार ही मानती हूं कि जैसे ही मैंने शो साइन किया इसके बाद प्रेग्नेंट हो गई। मैंने मेकर्स को इस बारे में बताया तो बोले कि देवी ने तुम्हें आशीर्वाद दे दिया है।

छठी मैया नए पैदा हुए बच्चों को प्रोटेक्ट करती हैं जब तक ब्रह्माजी उनकी जन्मपत्रिका नहीं लिख देते। देवी उनको बुरी एनर्जी से बचाती हैं। इसलिए मुझे लगता है कि इस शो का हिस्सा बनना किस्मत में था। मैं बंगाली फैमिली से हूं और हार्डकोर नॉन वेजिटेरियन हूं लेकिन इन 7 महीनों में मैं नॉनवेज नहीं खा पाई। मुझे उलटी आने लगती है। मैं सिर्फ उबला खाना खा रही हूं। जबसे ‘छठी मैया’ साइन किया है मैंने नॉन-वेज खाना बंद कर दिया।

devoleena bhattacharjee,actress devoleena,shanawaz shaikh,chhathi maiyya serial,devoleena pregnant,neha sharma,actress neha sharma,neha thailand,neha sister

नेहा शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की कई मजेदार पोस्ट

एक्ट्रेस नेहा शर्मा इन दिनों बहन आयशा के साथ थाईलैंड के फुकेट में वेकेशन का आनंद ले रही हैं। उन्होंने यात्रा से एक मजेदार और मुंह में पानी लाने वाला पल साझा किया है। नेहा ने खुलासा किया कि उनके खाने की प्लेट में स्वादिष्ट प्रॉन (झींगे) खाने का मौका मिलने से पहले ही गायब हो गए थे। नेहा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कई तस्वीरें शेयर की। इनमें से एक में वह स्विमसूट में थीं, जिसके साथ कैप्शन था, “डिनर के लिए तैयार” लेकिन अगले ही पल उन्हें शॉक मिला।

अपनी अगली पोस्ट में नेहा ने खीरे, प्याज और सॉस की एक प्लेट शेयर की लेकिन प्रॉन नहीं था। उन्होंने आयशा को टैग कर चुटकी लेते हुए कहा, “झींगे कहां हैं आयशा शर्मा...मैंने शुरू भी नहीं किया था कि वे खत्म हो गए।” एक और पोस्ट में नेहा चाय की चुस्की लेती दिखीं। उन्होंने लिखा, “रात को सोने का समय हो गया है...क्योंकि सुबह 7 बजे योग क्लास है जिसे हम मिस नहीं कर सकते।”

अगली स्टोरी में उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “मेरी आंखें मुश्किल से खुल पा रही हैं...लेकिन कॉफी पीने से यह थोड़ा बेहतर हो जाएगा।” नेहा ने हिंदी फिल्मों में साल 2010 में 'क्रूक' से डेब्यू किया। इसमें इमरान हाशमी थे। इसके बाद वह 'क्या सुपर कूल हैं हम', 'जयंताभाई की लव स्टोरी', 'यमला पगला दीवाना 2', 'यंगिस्तान', 'तुम बिन 2', 'तानाजी', 'मुबारकां', 'आफत' जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री