न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘गोपी बहू’ के जीवन में आई खुशियों की बहार, दिया बेटे को जन्म, देवोलीना ने इस अंदाज में दी यह खुशखबरी

‘साथ निभाना साथिया’ सीरियल में 'गोपी बहू' का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का जीवन खुशियों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 19 Dec 2024 11:14:04

‘गोपी बहू’ के जीवन में आई खुशियों की बहार, दिया बेटे को जन्म, देवोलीना ने इस अंदाज में दी यह खुशखबरी

‘साथ निभाना साथिया’ सीरियल में 'गोपी बहू' का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी का जीवन खुशियों से भर गया है। देवोलीना ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने यह गुडन्यूज अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस के साथ शेयर की है। आज गुरुवार (19 दिसंबर) को शेयर की गई पोस्ट में बताया गया है कि देवोलीना ने 18 दिसंबर 2024 को अपने बेटे को जन्म दिया। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और लिखा, “18 दिसंबर को हमारे खुशियों के बंडल, हमारे बच्चे के आगमन की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं।”

वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “हैलो वर्ल्ड! हमारा नन्हा फरिश्ता लड़का यहां है...18/12/2024 (एसआईसी)।” यह खबर सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्स देवोलीना को बधाई दे रहे हैं। देवोलीना ने दिसंबर 2022 में शाहनवाज शेख के साथ शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। शानवाज, देवोलीना के फिटनेस ट्रेनर थे।

लगभग तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद वे विवाह बंधन में बंधे। उन्होंने कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि अलग-अलग धर्म होने की वजह से उन्हें काफी ट्रॉल किया गया था। बता दें देवोलीना ने साल 2011 में टीवी सीरियल 'सवारे सबके सपने प्रीतो' से अपने करिअर की शुरुआत की थी।

‘छठी मैया’ सीरियल साइन करने के बाद प्रेग्नेंट हुई थीं देवोलीना भट्टाचार्जी

देवोलीना ने 15 अगस्त को पहली बार प्रेग्नेंसी के बारे में बताया था। हालांकि फैंस इससे पहले ही लंबे समय से उनकी प्रेग्नेंसी का अंदाजा लगा रहे थे। तब देवोलीना ने साफ कर दिया था कि वो खुद ही प्रेग्नेंसी की खबर देंगी। जून में देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा नोट लिखकर प्रेग्नेंसी की अटकलों को बंद कर दिया था। उन्होंने लिखा था, “बहुत से लोग मेरी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी समय से मुझे मैसेज कर रहे हैं, इसके बारे में खबरें बना रहे हैं।

मुझे यकीन है कि जब भी मेरा मन आप सभी के साथ ऐसी खबरें शेयर करने का होगा, तो मैं खुद ऐसा करूंगी। फिलहाल कृपया ऐसा न करें। मुझे परेशान मत करो।” देवोलीना को आखिरी बार ‘छठी मैया’ सीरियल में देखा गया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि शो को साइन करने के बाद वो प्रेग्नेंट हो गई थी, ऐसे में उनका बच्चा माता रानी का आशीर्वाद है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज मिलने से हड़कंप, प्रथम वर्ष का छात्र हिरासत में
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री