Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : देवोलीना ने फोटो शेयर कर बताया बेटे का नाम, इस पाकिस्तानी एक्टर ने संस्कृत में की सरस्वती वंदना

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी काफी समय से किसी सीरियल में नजर नहीं आईं। हालांकि देवोलीना सोशल मीडिया पर एक्टिव...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 Jan 2025 11:24:01

2 News : देवोलीना ने फोटो शेयर कर बताया बेटे का नाम, इस पाकिस्तानी एक्टर ने संस्कृत में की सरस्वती वंदना

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी काफी समय से किसी सीरियल में नजर नहीं आईं। हालांकि देवोलीना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। देवोलीना की जिंदगी में कुछ समय पहले सबसे बड़ी खुशी आई थी, जब उन्होंने बेटे को जन्म दिया। देवोलीना ने 18 दिसंबर को बेटे का स्वागत किया था। देवोलीना उसके लालन-पालन में बिजी हैं। उन्होंने अभी तक बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है, लेकिन हाल ही नई तस्वीरें शेयर कर उसका नाम बताया है।

अब जब बेटा 39 दिन का हो चुका है तब एक्ट्रेस ने बेटे का नामकरण किया है। देवोलीना ने बेटे और पति के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। देवोलीना रेड कलर के सूट में खूबसूरत लग रही हैं। वह अपने नन्हें-मुन्ने के साथ पूजा कर रही हैं। देवोलीना ने कैप्शन में लिखा, “हम अपने परिवार के नए सदस्य का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं। मिलिए हमारे 'जॉय' से हमारी खुशियों का भंडार।” देवोलीना की पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

बता दें कि देवोलीना ने साल 2022 में अपने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख के साथ शादी की थी। वह शादी के दो साल बाद मां बनी हैं। देवोलीना की शादी में कुछ ही मेहमान शामिल थे। देवोलीना ने ‘साथ निभाना साथिया’ सीरियल से लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। वह ‘बिग बॉस’ में भी शिरकत कर चुकी हैं।

अली खान कर चुके हैं कई बॉलीवुड फिल्मों और सीरियल में काम

पाकिस्तानी एक्टर अली खान (56) ने हाल ही में एक इंटरव्यू में संस्कृत बोलने की क्षमता से सबको चौंका दिया। अली ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वे उर्दू, हिंदी और संस्कृत में भी बोल सकते हैं। उन्होंने संस्कृत का श्लोक सुनाया और जैसे ही मां सरस्वती की वंदना सुनाई, ऑडियंस ने तालियों से उनका स्वागत किया। उनकी संस्कृत की समझ और उच्चारण ने सभी को हैरान कर दिया। बता दें अली बॉलीवुड और हॉलीवुड में भी काफी काम कर चुके हैं। उन्होंने काजोल के साथ वेब सीरीज 'द ट्रायल' में काम किया।

वे हिंदी फिल्म 'लक बाय चांस', 'डॉन 2', और 'द आर्चीज' में भी नजर आए थे। अली ने 'देख भाई देख', 'बनेगी अपनी बात', 'ये है राज' और 'धूप की दीवार' जैसी ओटीटी सीरीज में भी अपनी अभिनय कला का प्रदर्शन किया है। वे भारतीय दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे हैं। अली की संस्कृत बोलने की क्षमता ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान खींचा है। वे अली की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका