टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' (Saath Nibhaana Saathiya) की गोपी बहु यानी देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) आज एक प्रसिद्ध अभिनेत्री बन गई हैं। अपने हॉट लुक और सटाइल को लेकर देवोलीना सोशल मीडिया पर छाई रहती है। फैन्स भी एक्ट्रेस के हर अंदाज हो पसंद करते है। देवोलिना भी आए दिन अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इसकी कड़ी में उन्होंने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उन्हें 'Tum Pe Hum Toh' सॉन्ग पर खूबसूरत अंदाज में वॉक करते हुए देखा जा सकता है। वहीं उनके लुक की बात करें तो उन्होंने सफेद कलर की साड़ी पहनी हुई है और उनके बाल खुले हुए हैं। साड़ी में देवोलिना का अंदाज बेहद खूबसूरत लग रहा है।
देवोलीना भट्टाचार्जी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देवोलिना काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है 'My love for white is not hidden anymore'। वीडियो को देख उनके फैन्स कमेंट कर जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा है 'Osm video', तो दूसरे ने लिखा है 'बहुत ही खूबसूरत'।














