न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘देवरा पार्ट 1’ का एक और ट्रेलर आया सामने, इस एक्टर ने ‘स्त्री 2’ के लिए PR को दिया था पैसा

साउथ इंडियन स्टार जूनियर एनटीआर, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ को लेकर फैंस में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Sep 2024 7:15:04

2 News : ‘देवरा पार्ट 1’ का एक और ट्रेलर आया सामने, इस एक्टर ने ‘स्त्री 2’ के लिए PR को दिया था पैसा

साउथ इंडियन स्टार जूनियर एनटीआर, एक्ट्रेस जान्हवी कपूर और सैफ अली खान की फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। यह इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। ‘आरआरआर’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद एनटीआर एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर छाने की तैयारी में हैं। हाल ही फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे देख फैंस का एक्साइटमेंट बढ़ गया था। अब आज रविवार (22 सितंबर) को फिल्म का दूसरा ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। इसमें एक बार फिर से एनटीआर का दमदार अवतार देखने को मिला। वहीं सैफ का एक्शन भी तगड़ा है।

ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि एनटीआर समुद्र किनारे बैठे हुए हैं और इस दौरान समुद्र खून से लाल नजर आ रहा है। एनटीआर तब कहते हैं कि कल रात मैंने एक सपना देखा जोगला, हमारा समंदर सचमुच खून से लाल हो गया है और ये काम मेरे ही हाथों हुआ है। इसके बाद देवरा डर से नींद से जाग जाते हैं। इस दौरान एक और बैकग्राउंड में आवाज आती है, जिसमें कहते हैं डर को पार करना है तो देवों की कहानी सुनो, डर को समझना है तो देवरा की कहानी सुनो। इसके बाद सैफ की एंट्री होती है और समंदर में खूनी खेल देखने को मिलता है।

फिल्म इस शुक्रवार यानी 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ट्रेलर में समुद्र की झलक दिखाई गई है, जहां पर एक बड़ा खतरा आने वाला है। ‘देवरा’ को इसका अंदेशा पहले से होता है। सैफ का नया लुक काफी इंटेंस है। ट्रेलर में जाह्नवी की भी झलक दिखी। जान्हवी इस मूवी से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में श्रुति मराठे, प्रकाश राज, श्रीकांत और शाइन टॉम चाको के भी अहम रोल हैं।

devara part 1 movie,junior ntr,saif ali khan,janhvi kapoor,devara trailer,rrr,devara release,abhishek banerjee,actor abhishek banerjee,stree 2,patal lok

अभिषेक बनर्जी ने ‘स्त्री 2’ में एक्टिंग के लिए लूटी खूब वाहवाही

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अभिनय से सजी फिल्म ‘स्त्री 2’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह अभी तक बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया बिजनेस कर रही है। फिल्म में एक्टर अभिषेक बनर्जी की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हुई। अभिषेक ने फिल्म में बिट्टू (अपारशक्ति खुराना) और विक्की (राजकुमार) के दोस्त ‘जना’ का किरदार निभाया था। अब अभिषेक ने खुलासा किया है कि अपनी पब्लिसिटी के लिए उन्होंने पीआर को पैसा दिया था।

हालांकि उन्हें इसकी जरूरत नहीं पड़ी क्योंकि उनकी पब्लिसिटी ऑर्गेनिक तरह से ही हुई। अभिषेक ने आईडीवा के साथ बात करते हुए बताया कि आप पब्लिसिटी के लिए पीआर को पैसे दो या ना दो, जब लोग आपकी तारीफ करते हैं तो ऐसे में सभी को लगता है कि पीआर पब्लिसिटी करवाई गई है और यही कारण है कि मैंने ‘पाताल लोक’ और ‘स्त्री 2’ दोनों के समय पब्लिसिटी के लिए पीआर को पैसा दिया था।

मेरे साथ खुशकिस्मती यह रही कि लोग सच में मेरे किरदार को पसंद करते और ऑर्गेनिक तरह से तारीफ करते हुए नजर आए। इसका मतलब साफ है कि पीआर को दिए गए पैसे का कोई खास मतलब नहीं निकला। ‘स्त्री 2’ को लेकर राजकुमार और श्रद्धा को लेकर क्रेडिट वार की जो बात चल रही थी, उस पर भी अभिषेक ने रिएक्शन दी। अभिषेक ने कहा कि फिल्म में सभी की मेहनत लगी हुई होती है। ऐसे में क्रेडिट वार का कोई सवाल ही नहीं उठता।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री