Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

देव आनंद और नासिर हुसैन आपस में लड़ रहे थे, 'तीसरी मंजिल' को लेकर आमिर खान का खुलासा, पार्टी में हुई थी हाथापाई

हाल ही में आमिर खान ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा करते हुए बताया कि देव आनंद और नासिर हुसैन के बीच एक पार्टी में जमकर बहस और मारपीट हुई थी, जिसके चलते फिल्म की कास्टिंग और निर्देशन दोनों बदल दिए गए।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sun, 15 Jun 2025 4:11:22

देव आनंद और नासिर हुसैन आपस में लड़ रहे थे, 'तीसरी मंजिल' को लेकर आमिर खान का खुलासा, पार्टी में हुई थी हाथापाई

1966 में रिलीज़ हुई फिल्म 'तीसरी मंजिल' हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार थ्रिलर फिल्मों में गिनी जाती है। लेकिन इस फिल्म के बनने की कहानी जितनी दिलचस्प है, उतनी ही नाटकीय भी। हाल ही में आमिर खान ने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा करते हुए बताया कि देव आनंद और नासिर हुसैन के बीच एक पार्टी में जमकर बहस और मारपीट हुई थी, जिसके चलते फिल्म की कास्टिंग और निर्देशन दोनों बदल दिए गए।

आमिर ने बताया कि ‘तीसरी मंजिल’ की शुरुआत में देव आनंद को मुख्य भूमिका के लिए साइन किया गया था और उनके चाचा नासिर हुसैन इसका निर्देशन करने वाले थे। लेकिन अभिनेत्री साधना की सगाई की पार्टी के दौरान देव आनंद और नासिर हुसैन के बीच ऐसी बहस हुई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस झगड़े के बाद नासिर इतने नाराज हो गए कि उन्होंने देव को फिल्म से बाहर निकाल दिया।

आमिर खान ने बताया कि उस समय नासिर 'बहारों के सपने' नाम की एक और फिल्म बना रहे थे, जिसका निर्देशन विजय आनंद कर रहे थे। वहीं, 'तीसरी मंजिल' को देव आनंद के साथ खुद डायरेक्ट कर रहे थे। पार्टी में देव आनंद ने ‘तीसरी मंजिल’ को ‘बहारों के सपने’ से छोटी फिल्म कह दिया, जो नासिर को बहुत नागवार गुज़रा। आमिर ने कहा, “नासिर साहब ने कहा कि फिल्म छोटी या बड़ी नहीं होती। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और दोनों एक-दूसरे को मार रहे थे।”

आमिर ने हंसते हुए कहा कि उन्होंने यह बात बाद में साधना से कन्फर्म की थी, जिन्होंने कहा, “हां हां, दोनों दारू पीकर झगड़ा कर रहे थे।” इस घटना के बाद नासिर ने ‘तीसरी मंजिल’ का निर्देशन विजय आनंद को सौंप दिया और देव आनंद को फिल्म से बाहर कर दिया। उनकी जगह फिल्म में शम्मी कपूर को लिया गया और फिल्म इतिहास में दर्ज हो गई।

फिल्म ‘तीसरी मंजिल’ का निर्देशन फिर विजय आनंद ने किया और नासिर हुसैन ने ‘बहारों के सपने’ को राजेश खन्ना और आशा पारेख के साथ पूरा किया। यह घटना बताती है कि बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के पीछे कई बार ऐसे दिलचस्प और अप्रत्याशित मोड़ छिपे होते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका