Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Box Office Report: ज्यादा कमाई के बावजूद भूल भुलैया 3 से पीछे है सिंघम अगेन, कार्तिक की फिल्म ने वसूली लागत

यूं तो कमाई के मामले में अजय देवगन की फिल्म कार्तिक आर्यन से आगे निकल गई है, लेकिन भूल भुलैया 3 ने जिस तरह से पिछले तीन दिनों से अपने कारोबार को स्थिर रखने में सफलता प्राप्त की है उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है आने वाले दिनों में यह फिल्म सिंघम अगेन को पीछे छोड़ने में सफल हो जाएगी।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 04 Nov 2024 4:22:43

Box Office Report: ज्यादा कमाई के बावजूद भूल भुलैया 3 से पीछे है सिंघम अगेन, कार्तिक की फिल्म ने वसूली लागत

दीपावली पर एक साथ प्रदर्शित हुई मल्टी स्टारर मूवी सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कारोबार करते हुए स्वयं को 100 करोड़ी क्लब में पहुँचाने में सफलता प्राप्त कर ली है। दोनों फिल्मों का भविष्य क्या होगा इस बात का फैसला सोमवार से गुरुवार के मध्य होने वाले कारोबार से होगा। अभी तक इन दोनों फिल्मों ने जितना कारोबार किया है उससे एक बात साफ हो गई है कि दर्शकों ने रोहित शेट्‌टी की सिंघम अगेन से ज्यादा अनीस बज्मी की भूल भुलैया 3 को पसन्द किया है। इस बात का स्पष्ट प्रमाण इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है।

यूं तो कमाई के मामले में अजय देवगन की फिल्म कार्तिक आर्यन से आगे निकल गई है, लेकिन भूल भुलैया 3 ने जिस तरह से पिछले तीन दिनों से अपने कारोबार को स्थिर रखने में सफलता प्राप्त की है उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है आने वाले दिनों में यह फिल्म सिंघम अगेन को पीछे छोड़ने में सफल हो जाएगी।

यदि इन दोनों फिल्मों के कारोबार पर गौर किया जाए तो साफ हो जाता है कि दर्शकों ने भूल भुलैया को ज्यादा देखना पसन्द किया है। इसे हम इस तरह से समझ सकते हैं—

सिंघम अगेन ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 43.5 करोड़ का कारोबार किया, जबकि भुल भुलैया 3 ने 35.5 करोड़ का कारोबार किया। यहाँ पर सिंघम अगेन के आगे निकलने के दो कारण रहे हैं—पहला इसकी टिकट रेट भुल भुलैया 3 से ज्यादा रही है। उदाहरण के तौर पर जयपुर के मल्टीप्लेक्स में सिंघम अगेन की टिकट दर न्यूनतम 300 रुपये से लेकर अधिकतम 1180 रुपये रखी गई है। वहीं दूसरी ओर भूल भुलैया 3 की टिकट दर न्यूनतम 250 से लेकर अधिकतम 1050 रुपये रखी गई है। दरों की इन भिन्नताओं के साथ-साथ स्क्रीन्स की संख्या में भी सिंघम अगेन को रखा गया है। सिंघम अगेन को 60 प्रतिशत स्क्रीन्स मिली हैं जबकि भूल भुलैया 3 को 40 प्रतिशत स्क्रीन्स दी गई है। जयपुर में 55 मल्टीप्लेक्स स्क्रीन्स हैं जिसमें से सिंघम अगेन को 35 और भूल भुलैया 3 को 20 स्क्रीन्स मिली हैं। साथ ही इन स्कीन्स पर सिंघम अगेन के शोज की संख्या भी ज्यादा रखी गई है।

ऐसे में देखा जाए तो सिंघम अगेन ने तीन दिन में जो 121 करोड़ का कारोबार किया है, उसके हिसाब से भूल भुलैया का 106 करोड़ का कारोबार ज्यादा अहमियत रखता है।

तीसरी सबसे बड़ी बात यह है कि भूल भुलैया 3 ने पिछले तीन दिन में कारोबार में कोई ज्यादा गिरावट नहीं देखी है। उसने पहले दिन (शुक्रवार) 35.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन (शनिवार) 37 करोड़ रुपये और तीसरे दिन (रविवार) 33.5 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। औसत दृष्टि से देखा जाए तो इस फिल्म ने प्रतिदिन 35 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है, वहीं दूसरी ओर सिंघम अगेन ने पहले दिन 43.5 करोड़, दूसरे दिन शनिवार को 42.5 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को सिर्फ 35 करोड़ का कारोबार किया। इन आंकड़ों से स्पष्ट होता है कि सिंघम अगेन के कारोबार में पिछले दो दिन में लगभग 20% का गिरावट आई है। जबकि भूल भुलैया 3 के कारोबार में लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
अगर बात सितारों की संख्या के हिसाब से की जाए तो भूल भुलैया 3 में सिर्फ तीन सितारे— कार्तिक, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित हैं, जबकि सिंघम अगेन में अजय देवगन के कंधों को मजबूत करने के लिए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर खान और इन सबसे बड़े सितारे सलमान खान नजर आए हैं। ऐसे में यदि सिंघम अगेन का कारोबार बढ़ोतरी के स्थान पर गिरावट दर्ज कर रहा है तो यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि यह फिल्म दर्शकों को अपने साथ जोड़ने में पूरी तरह से कामयाब नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर भूल भुलैया 3 ने अपने कथानक और अपनी लोकप्रियता के साथ-साथ इन दिनों चल रहे हॉरर कॉमेडी के दौर में स्वयं को दर्शकों में स्थापित करने में सफलता पाई है। दर्शक फिल्म में कार्तिक आर्यन से ज्यादा विद्या बालन और माधुरी को एक साथ देखने की जिज्ञासा के बूते आ रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका