न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

1800 करोड़ कमाने के बाद भी आमिर खान की इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रही 'पुष्पा 2: द रूल', 56वें दिन की इतनी कमाई

पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो चुकी है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 30 Jan 2025 12:23:16

1800 करोड़ कमाने के बाद भी आमिर खान की इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने में असफल रही 'पुष्पा 2: द रूल',  56वें दिन की इतनी कमाई

'पुष्पा 2: द रूल' ने अपने प्रदर्शन के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भौकाल मचाया। यह भारतीय सिने इतिहास की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में 2रे स्थान पर काबिज हो गई है। इससे ऊपर सिर्फ आमिर खान अभिनीत नितेश तिवारी निर्देशित दंगल है, जिसने 2000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार बॉक्स ऑफिस पर किया है। पुष्पा 2: द रूल बॉक्स ऑफिस पर 1800 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो चुकी है। यह फिल्म अभी भी देश के कई चुनिंदा शहरों के सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन कमाई अब लाखों में सिमट गई है, इसे देखते हुए यह निश्चित है कि पुष्पा 2: द रूल दंगल के रिकॉर्ड को तोड़ने में सफल नहीं हो पाएगी। हालांकि पुष्पा 2: द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर कई ऐसे रिकॉर्ड बना दिए हैं जिन्हें आने वाली फिल्मों के जरिये बॉक्स ऑफिस पर तोड़ना बहुत मुश्किलात वाला लगता है।

अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा 2: द रूल', 5 दिसंबर 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस एक्शन थ्रिलर को सिनेमाघरों में लगभग दो महीने पूरे हो गए हैं। अब ये फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है। बावजूद इसके ‘पुष्पा 2’ अभी भी सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में कामयाब हो रही है और अपने कलेक्शन में हर दिन लाखों का इजाफा कर रही है। चलिए यहां जानते हैं ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज के 56वें दिन कितनी कमाई की है?

‘'पुष्पा 2: द रूल' ने पहले हफ्ते में 725.8 करोड़ का कारोबार किया था।

दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 264.8 करोड़ की कमाई की थी।

तीसरे हफ्ते में 'पुष्पा 2: द रूल' ने 129.5 करोड़ की कमाई की थी।

चौथे हफ्ते में 'पुष्पा 2' ने 69.65 करोड़ की कमाई की थी।

पांचवें हफ्ते में फिल्म की कलेक्शन 25.25 करोड़ रुपये रहा था।

छठे हफ्ते में 'पुष्पा 2: द रूल' ने 9.7 करोड़ की कमाई की थी।

सातवें हफ्ते में फिल्म का कारोबार 5.85 करोड़ रुपये रहा।

वहीं 51वें दिन फिल्म ने 30 लाख, 52वें दिन 45 लाख, 53वें दिन 1 करोड़, 54वें दिन 30 लाख और 55वें दिन 15 लाख की कमाई की।

वहीं अब फिल्म की रिलीज के 56वें दिन के कलेक्शन के आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'पुष्पा 2: द रूल' ने रिलीज के 56वें दिन 17 लाख रुपये का बिजनेस किया है। इसी के साथ 'पुष्पा 2: द रूल' का 56 दिनों का कुल कलेक्शन अब 1232.94 करोड़ रुपये हो गया है।

'पुष्पा 2' अब ओटीटी पर हो गई है रिलीज

बता दें कि पुष्पा 2 ने थिएटर में 56 दिनों की विंडो पूरी कर ली है जिसके बाद मेकर्स ने इसे 30 जनवरी यानी आज सभी भाषाओं में ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया है। यानी अब हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम भाषा में इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को घर बैठे ओटीटी पर एंजॉय किया जा सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ