न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन को झटका, ‘हेरा फेरी 3’ में लौटने पर परेश ने इनसे मांगी थी माफी

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Jul 2025 7:35:39

2 News : 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन को झटका, ‘हेरा फेरी 3’ में लौटने पर परेश ने इनसे मांगी थी माफी

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की थी। जैकलीन ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की दूसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट और दिल्ली की एक निचली अदालत में लंबित कार्यवाही को रद्द करने का भी अनुरोध किया था लेकिन जस्टिस अनीश दयाल ने उनकी याचिका खारिज कर दी। सुनवाई के दौरान ED के वकील ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि जैकलीन की याचिका में कोई दम नहीं है।

विशेष अदालत ने भी अभियोजन शिकायत (आरोपपत्र) का संज्ञान लिया था और पहली नजर में आरोपों में दम नजर आया था। वकील ने ये भी कहा कि संज्ञान लेने के आदेश को चुनौती नहीं दी गई है। बता दें जैकलीन ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी हैं। ED ने अपनी चार्जशीट में कहा है कि सुकेश के आपराधिक अतीत की जानकारी होने के बावजूद जैकलीन उससे महंगे गिफ्ट, आभूषण वगैरह ले रही थी। इसके साथ ही सुकेश ने उन्हें चार पर्शियन बिल्लियों से लेकर 57 लाख का घोड़ा भी गिफ्ट में दिया। कहा जा रहा है कि सुकेश ने एक्ट्रेस के ऊपर 7 करोड़ रुपए खर्च किए।

हालांकि जैकलीन का कहना है कि वह सुकेश के बारे में नहीं जानती थीं। वह जांच के दौरान पूछताछ के लिए ED के सामने पेश भी हो चुकी हैं। उल्लेखनीय है कि सुकेश कई सालों से जेल में बंद हैं और वहां से जैकलीन को कई लव लैटर लिख चुका है। दिल्ली पुलिस ने रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह और मलविंदर सिंह की पत्नियों से कथित तौर पर 200 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में सुकेश के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

देशभर में कई अन्य मामलों में भी उसके खिलाफ जांच चल रही है। सुकेश और उनकी पत्नी लीना पॉलोज को दिल्ली पुलिस ने अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इस मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) की धाराएं लगाई हैं। जैकलीन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘हाउसफुल 5’ थी, जो जून में रिलीज हुई थी।

delhi high court,jacqueline fernandez,actress jacquline fernandez,money laundering case,sukesh chandrasekhar,priyadarshan,paresh rawal,hera pheri 3

परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ के डायरेक्टर प्रियदर्शन को फोन कर कही यह बात

एक्टर परेश रावल पिछले कई दिनों से सुर्खियां बटोर रहे हैं। परेश ने जब अचानक से फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ छोड़ी थी तो फैंस को बड़ा झटका लगा था। मामला कोर्ट में भी पहुंच गया था। हालांकि अब परेश की मूवी में वापसी हो चुकी है। अब फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने इसे लेकर बात की है। प्रियदर्शन ने मिड डे से बातचीत में कहा कि अक्षय कुमार और परेश दोनों ने फोन करके बताया कि सब कुछ ठीक हो गया है। मैं ये सुनकर चौंक गया जब परेश ने कहा, ‘सर, मैं फिल्म कर रहा हूं।

मेरे मन में आपके लिए कभी भी सम्मान के अलावा कुछ नहीं रहा। मैं फिल्म छोड़ने के लिए माफी चाहता हूं। मैंने आपके साथ 26 फिल्में की हैं और मुझे फिल्म छोड़ने का दुख है। कुछ व्यक्तिगत मुद्दे थे।’ प्रियदर्शन ने आगे कहा फिल्म के लिए राजू, श्याम और बाबूराव तीनों किरदार जरूरी हैं। मैं चाहे जो भी करूं, मैं ‘हेरा फेरी’ से बेहतर नहीं कर सकता। दूसरा भाग चाहे पहले के मुकाबले अच्छा नहीं था, लेकिन ‘हेरा फेरी’ इन तीनों के बिना नहीं बन सकती।

मुझे एक बार एक फ्लाइट में एक डायमंड कारोबारी ने कहा था, ‘प्लीज परेश रावल को वापस लाओ नहीं तो हम फिल्म नहीं देखेंगे।’ ये दर्शाता है कि परेश को बाबूराव के किरदार में कितना पसंद किया गया है। उल्लेखनीय है कि ‘हेरा फेरी’ साल 2000 में आई थी। इसके बाद 2006 में इसका अगला पार्ट ‘फिर हेरा फेरी’ आया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी