न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'दिल्ली 2020' को नहीं मिला CBFC की ओर से सर्टिफिकेट, नहीं हो सकता सिनेमाघरों या OTT पर प्रदर्शन

दिल्ली दंगों पर आधारित फिल्म ‘दिल्ली 2020’ जो 2 फरवरी रविवार को रिलीज होनी थी वह अब रिलीज नहीं होगी। फिल्म को CBFC की ओर से सर्टिफिकेट नहीं मिला है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Sat, 01 Feb 2025 4:18:46

'दिल्ली 2020' को नहीं मिला CBFC की ओर से सर्टिफिकेट, नहीं हो सकता सिनेमाघरों या OTT पर प्रदर्शन

दिल्ली दंगों पर आधारित फिल्म ‘दिल्ली 2020’ जो 2 फरवरी रविवार को रिलीज होनी थी वह अब रिलीज नहीं होगी। फिल्म को CBFC की ओर से सर्टिफिकेट नहीं मिला है। जिस वजह से फिल्म बिना सर्टिफिकेट मिले किसी भी सिनेमाघर या किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं की जा सकती। साथ ही ट्रेलर को रिलीज करने के लिए डिस्क्लेमर का उपयोग किया जा सकता है। इसके बाद निर्माताओं ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि बिना सर्टिफिकेट के कुछ रिलीज नहीं किया जाएगा।

वहीं, केंद्र सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ CBFC की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने जस्टिस सचिन दत्ता को बताया कि सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करने के लिए CBFC सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होती।

फिल्म ‘दिल्ली 2020’ पर जो रिलीज को लेकर रोक लगी है वह दिल्ली दंगों के कथित आरोपी शरजील इमाम सहित तीन लोगों ने दायर की है। पहली याचिका शरजील ईमाम, दूसरी याचिका पांच व्यक्तियों- दंगों के आरोपी तसलीम अहमद, अकील अहमद और सोनू के साथ-साथ दंगा पीड़ित साहिल परवेज और मोहम्मद अली खान ने दायर की है। वहीं तीसरी याचिका आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रहे निर्दलीय उम्मीदवार उमंग ने दायर की है और जस्टिस दत्ता ने मामले में आदेश सुरक्षित रख लिया है।

बता दें, एक याचिका पांच लोगों ने दायर की है। दंगा पीड़ित साहिल परवेज जिन्होंने अपने पिता को खो दिया और मोहम्मद सईद सलमान जिनकी मां को जिंदा जला दिया गया था और तीन आरोपी अकील अहमद, सोनू और तस्लीम अहमद (जो अभी भी जेल में हैं)। इमाम की याचिका में कोर्ट से निर्देश मांगा गया है कि जब तक उनका मुकदमा पूरा नहीं हो जाता, तब तक पोस्टर, चित्र और ट्रेलर जैसी सभी प्री-रिलीज़ को हटा दिया जाए या रिलीज ही न होने दिया जाए। दोनों याचिकाओं में शिकायतकर्ताओं या आरोपियों से जुड़े मामलों में मुकदमा पूरा होने तक रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है।

वहीं, दिल्ली में 5 फरवरी को जो चुनाव है उसके निर्दलीय उम्मीदवार उमंग ने दायर याचिका में मांग की गई है कि सिनेमाघरों, टेलीविजन और ओटीटी प्लेटफार्मों पर फिल्म रिलीज पर रोक लगाई जाए या प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही यूट्यूब और किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से फिल्म के ट्रेलर को हटाने का आदेश दिया जाए।

उन्होंने सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 के तहत फिल्म के सर्टिफिकेशन को रद्द करने और फिल्म के लॉन्च और वीडियो शेयर करने से जुड़े फिल्म निर्माताओं और अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की है। मिडास टच फिल्म्स और विजुअल बर्ड्स स्टूडियो, फिल्म के प्रोडक्शन हाउस, जिनका प्रतिनिधित्व वरिष्ठ अधिवक्ता जयंत मेहता ने किया उन्होंने अदालत के सामने कहा, “फिल्म 2020 के दिल्ली दंगों की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जैसा कि ट्रेलर में दावा किया गया है, और यह केवल “प्रेरित है और वास्तविक चित्रण नहीं है। हमने CBFC के सामने सर्टिफिकेशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन अभी तक उन्हें यह नहीं मिला है।”

इमाम की वकील वारिशा फरासत ने भी उठाए सवाल

मेहता और एएसजी शर्मा दोनों ने याचिकाओं की स्थिरता पर सवाल भी उठाया और कहा कि CBFC सर्टिफिकेशन के अभाव में यह समय से पहले है और आईटी (मध्यस्थ दिशानिर्देश और डिजिटल मीडिया आचार संहिता) का सहारा लिए बिना ऐसी चुनौती नहीं दी जा सकती। वहीं अब ट्रेलर को हटाने की मांग करते हुए शरजील इमाम की वकील वारिशा फरासत ने कहा, “वह (इमाम) मुख्य व्यक्ति है जिसे ट्रेलर में दिखाया जा रहा है और ट्रेलर की शुरुआत में ही वह खुद को दिखा रहा है यह इमाम के खिलाफ बहुत गलत है, क्योंकि दृश्य का प्रभाव बेहद बड़ा पड़ता है, कृपया ट्रेलर देखें। उसमे इमाम की पहचान छिपाने की कोशिश नहीं की गई है। फिल्म में और भी पक्षपातपूर्ण चीजें हो सकती हैं।”

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
'कलंक लेकर अयोध्या नहीं छोड़ूंगा', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच चंपत राय का बयान, टिन्नू यादव पर जताई नाराजगी
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
LPG सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती, 19 किलो वाला सिलेंडर 183.50 रुपये हुआ सस्ता; जानिए किसे मिलेगा फायदा
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर हुआ सस्ता, इस कंपनी ने जारी किए नए रेट; आज से लागू हुई कीमतें
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
क्या आप जानते हैं चेहरे पर भौंहें क्यों होती हैं? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
'कॉकटेल 2' की रफ्तार बरकरार, 12वें दिन कमाई में आया उछाल; 100 करोड़ क्लब से अब बस कुछ कदम दूर
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
125 करोड़ में बनी 'वेलकम टू द जंगल', जानिए क्यों अक्षय कुमार ने नहीं ली फीस
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
लोहागढ़ किले पर होगा सिया के ब्वॉयफ्रेंड चेतन का 'सीक्रेट टेस्ट', फॉरेंसिक जांच से सामने आएगा पूरा सच
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
जैस्मीन भसीन ने साझा किया हेल्थ अपडेट, बोलीं- अभी पूरी तरह खतरे से बाहर नहीं हूं
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा
'वेलकम टू द जंगल' की कमाई में आया उछाल, भारत में 81 करोड़ का आंकड़ा पार; वर्ल्डवाइड कलेक्शन 120 करोड़ के पार पहुंचा