Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दीवार ने पूरे किए 50 साल, आज भी जबान पर आते हैं डायलॉग्स

आज से पचास साल पहले 24 जनवरी, 1975 को ‘दीवार’ फिल्म रिलीज हुई थी, जो कल्ट फिल्म साबित हुई। अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, नीतू सिंह, परवीन बाबी, निरूपा राय स्टारर फिल्म के लेखक सलीम-जावेद थे।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 24 Jan 2025 2:25:45

दीवार ने पूरे किए 50 साल, आज भी जबान पर आते हैं डायलॉग्स

आज से पचास साल पहले 24 जनवरी, 1975 को ‘दीवार’ फिल्म रिलीज हुई थी, जो कल्ट फिल्म साबित हुई। अमिताभ बच्चन, शशि कपूर, नीतू सिंह, परवीन बाबी, निरूपा राय स्टारर फिल्म के लेखक सलीम-जावेद थे।

उनके लिखे डायलॉग्स ‘आज मेरे पास बंगला है, प्रॉपर्टी है, गाड़ी है, बैंक बैलेंस है, तुम्हारे पास क्या है?’, ‘मेरे पास मां है।’, ‘मैं आज भी फेंके हुए पैसे नहीं उठाता।’, ‘मेरा बाप चोर है।’ आज भी सिनेप्रेमियों को याद है।

फिल्म के 50 साल पूरे होने के अवसर पर हाल ही में एक अखबार को दिए अपने साक्षात्कार में पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने कहा कि, आज भी मुझे याद है, सलीम साहब और मैंने जब ‘दीवार’ का आइडिया यश चोपड़ा को सुनाया था, तब वह कहने लगे कि यह तो कुछ ‘मदर इंडिया’ या ‘गंगा जमुना’ जैसा लग रहा है। मैंने कहा कि नहीं, जब स्क्रीन प्ले डेवलप होगा, तब उससे अलग कहानी होगी। बाकी ह्यूमन रिलेशनशिप तो वही होती है। मां, बेटे, भाई की कहानियां हमेशा से आ रही हैं। वे बोले- आप कहानी डेवलप करके लाइए। फिर यह स्क्रीन प्ले को मैंने और सलीम साहब ने मात्र 18 दिन में लिखा। इसका कोई दूसरा वर्जन नहीं है, यही पहला और आखिरी वर्जन था। हमने 18 दिन बाद जाकर सुनाया, तब वे लोग मान ही नहीं रहे थे कि यह स्क्रीन प्ले 18 दिन में लिखा गया है। बहुत से लोगों की यह राय हुई कि इनके पास पहले से लिखा हुआ था मगर इन्होंने पहले आइडिया सुनाया और अब 18 दिन बाद आकर पूरी कहानी सुना रहे हैं। लेकिन सच यह है कि यह स्क्रिप्ट मात्र 18 दिन में ही लिखी गई है। कहानी पसंद की गई, तब अगले 20 दिन में डायलॉग लिखकर 22वें दिन उनके हवाले कर दिया।

यह पिक्चर कंप्लीट हुई, तब ऐसा नहीं था कि हर आदमी देखकर कह रहा था कि यह सुपरहिट है, ऐसा कुछ नहीं था। मैं उनका नाम लेकर शर्मिंदा नहीं करना चाहता, पर बहुत से लोगों ने कहा कि यह पिक्चर 15 वीक की है, क्योंकि इसमें कोई एंटरटेनमेंट नहीं है। दूसरा, इतना रोमांस नहीं है। फिर यह कमरे-कमरे में शूटिंग हुई है, जो घुटन-घुटन-सी है। कोई आउटडोर शूटिंग या बड़ा लोकेशन नहीं है। डायलॉग ही डायलॉग है, इसलिए 15 वीक चलेगी। किसी को खयाल नहीं था कि यह इतनी कामयाब फिल्म होगी। हां, हमें यकीन था। खैर, चली तो कल्ट फिल्म बन गई।

कामयाबी का पूरा क्रेडिट हम लें, यह बात फेयर नहीं होगी

इसकी कामयाबी का पूरा क्रेडिट हम लें, यह बात फेयर नहीं होगी। इसमें एक्टर जबर्दस्त थे। अमिताभ बच्चन की जगह अगर कोई होता, तब यह बात नहीं आती, जो उनके होने से आई है। उस वक्त अमिताभ बच्चन उभरते हुए कलाकार थे। उन्होंने बेहतरीन काम किया और सारी चीजें सटीक बैठ गईं।

हमारी मर्जी के खिलाफ उसमें एक कव्वाली डलवाई गई


हमारी शुरुआती स्क्रिप्ट में सिर्फ दो गाने थे- एक फर्स्ट हॉफ में और दूसरा सेकंड हॉफ में। लेकिन हमारी मर्जी के खिलाफ उसमें एक कव्वाली डलवाई गई। इसमें एकाध गाना और रिकॉर्ड हुआ था, लेकिन उसे हमने रहने नहीं दिया। इस फिल्म का डायलॉग कैसेट भी खूब बिका था। उसका एक एलपी बना था। दरअसल, डायलॉग की एलपी बनने की बात हमारी इन्हीं फिल्मों के साथ शुरू हुआ। उसके बाद ‘मुगल-ए-आजम’ फिल्म का भी डायलॉग एलपी बनाया गया। ‘शोले’ का भी बना था। लेकिन यह ट्रेडिशन हमी लोगों से शुरू हुआ।
पहली बार किसी फिल्म में बच्चे के हाथ पर डायलॉग लिखा गया था

पहली बार किसी फिल्म में बच्चे के हाथ पर डायलॉग लिखा गया था, लेकिन यह आइडिया कैसे आया, यह बता पाना मुश्किल है। उस समय यह आइडिया आया और हिट रहा। अब ऐसे आइडियाज जिन्हें आते हैं, वही लोग राइटर होते हैं। एक बच्चा जो ऐसे हालात देख रहा है, उसकी याद हमेशा बनी रहे, इससे खयाल आता है कि उसके हाथ पर कोई लिख देगा, तब उसे जिंदगी भर याद रहेगा।

अमिताभ बच्चन राय-सलाह लेते थे

‘दीवार’ और ‘शोले’ आगे-पीछे क्रमश: जनवरी, 1975 और अगस्त, 1975 में रिलीज हुई। उनकी शूटिंग भी एक साथ हो रही होगी, पता नहीं। हमारा तो उस वक्त अमिताभ बच्चन में इतना फेथ था कि उस वक्त हर पिक्चर में अमिताभ बच्चन होते थे। अमिताभ बच्चन राय-सलाह लेते थे, यह अलग बात है, मगर उन जैसे टैलेंटेड एक्टर हुए ही नहीं हैं। राइटर अक्सर शिकायत करते रहते हैं कि हमने तो ऐसा लिखा था, एक्टर ने ऐसे कैसे बोल दिया। इसमें तो वह बात ही नहीं आई। हमने अमिताभ बच्चन के साथ 13-14 फिल्में की हैं। हमें तो अमिताभ से एक लाइन में भी शिकायत नहीं है कि उन्होंने यह लाइन मेरी ठीक से नहीं बोली। वे बहुत परफेक्ट एक्टर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका