टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वे अपनी खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ आए दिन शेयर करती हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरों को फैंस भी काफी पसंद करते है लेकिन इस बार वे ट्रोलर्स का शिकार हो गई है। दरअसल, दीपिका (Deepika Singh) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर बारिश में भीगते हुए फोटो शेयर करी है। इस फोटो में उनका पोज फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस इस फोटो पर लाइक्स और कमेंट की बौछार कर रहे हैं। लेकिन इन तस्वीरों को लेकर एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। एक तरफ देश के कई अन्य राज्य ताऊते तूफान (Tauktae Cyclone) झेल रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दीपिका का ये फोटोशूट उनके लिए मुसीबत बन गया है।













