This is to officially announce that @deepikapadukone will not be a part of the upcoming sequel of #Kalki2898AD.
After careful consideration, We have decided to part ways. Despite the long journey of making the first film, we were unable to find a partnership.
And a filmप्रहलाद कक्कड़ ने की सुष्मिता और ऐश्वर्या के बीच प्रतिद्वंद्विता पर बात
साल 1994 में सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स और ऐश्वर्या राय बच्चन ने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में सुष्मिता ने ऐश्वर्या को पछाड़ा था और फिर मिस यूनिवर्स तक का सफर तय किया था। ऐश्वर्या के हारने पर चर्चा तेज हो गई थी कि दोनों के बीच कड़ा प्रतिद्वंद्व चल रहा है। हाल ही में ऐड फिल्ममेकर प्रह्लाद कक्कड़ ने इस पर खुलकर बात की है। प्रह्लाद ने एक इंटरव्यू में कहा कि ऐश्वर्या और सुष्मिता के बीच किसी तरह का व्यक्तिगत मनमुटाव नहीं था।
फर्क बस इतना था कि ऐश्वर्या उस समय अपने करिअर की शुरुआत कर रही थीं, जबकि सुष्मिता कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई करने के कारण ज्यादा आत्मविश्वासी और पॉलिश्ड नजर आती थीं। फेमिना मिस इंडिया के समय ऐश्वर्या की अंग्रेजी पर पकड़ उतनी मजबूत नहीं थी। इस वजह से सवाल-जवाब के राउंड में उन्हें दिक्कत हुई। इसके उलट सुष्मिता ने पूरे आत्मविश्वास के साथ सारे सवालों के जवाब दिए और बाजी मार ली। मैंने बैकस्टेज देखा था कि सुष्मिता रो रही थीं।
जब मैंने पूछा तो उन्होंने कहा कि ये कॉन्टेस्ट फिक्स है और ऐश्वर्या ही जीतेंगी क्योंकि वह पहले से ही बड़ी मॉडल हैं। तब मैंने सुष्मिता को समझाया था कि जूरी बहुत ताकतवर है और किसी को खरीदा नहीं जा सकता। मैंने उनसे कहा कि बस अपना बेस्ट दो और आखिरकार वही हुआ, सुष्मिता जीत गईं। ऐश्वर्या हार से काफी आहत थीं। उन्हें लगने लगा था कि सुष्मिता को नेपोटिज्म का फायदा मिला है।













