एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 8 सितंबर को मां बनी हैं। उन्होंने एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है। दीपिका और उनके पति रणवीर सिंह अपने पहले बच्चे को लेकर काफी दिनों से उत्साहित थे। उन्हें शादी के 6 साल बाद यह सुख प्राप्त हुआ है। वे बच्ची के लालन-पालन में कोई कोताही नहीं बरतना चाहते हैं। रणवीर अपने कई इंटरव्यू में ये कह चुके थे कि उन्हें एक बेटी चाहिए। अक्सर एक्टर दीपिका की बचपन की फोटो देखकर खुश होते और बेटी पैदा होने की कामना करते थे। अब मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है बेटी की परवरिश के लिए दीपिका पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन के नक्शेकदम पर चलेंगी।
वह बेटी के लिए कोई नैनी नहीं रखेंगी बल्कि खुद ही उसकी परवरिश करेंगी। ऐश्वर्या ने भी आराध्या की परवरिश नैनी के सपोर्ट के बिना की है। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक नैनी नहीं रखने के अलावा कपल बेटी के लिए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तरह नो-फोटो पॉलिसी भी अपनाएगा। वे बिटिया को मीडिया की नजरों से दूर रखेंगे और सही समय आने पर ही उसे दुनिया के सामने लाएंगे। अनुष्का-विराट ने अभी तक बेटी और बेटे दोनों का ही चेहरा नहीं दिखाया है।
उनकी बेटी वामिका 3 साल की हो चुकी है, जबकि बेटे अकाय का जन्म इसी साल फरवरी में हुआ था। बता दें कि दीपिका ने साल 2018 में रणवीर के साथ इटली में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'गोलियों की रासलीला : रामलीला' के सेट पर हुई थी। यह जोड़ी 'पद्मावत', 'बाजीराव मस्तानी' और '83' में भी अपना जादू चला चुकी है। दीपिका ने रणवीर की फिल्म 'सर्कस' में कैमियो किया था।
थलापति विजय की फिल्म की हुई घोषणा, अभी ‘GOAT’ में दिखा रहे हैं कमाल
साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (GOAT) इस समय सिनेमाघरों में छायी हुई है। फिल्म 5 सितंबर को रिलीज हुई थी। पहले कहा जा रहा था कि यह विजय की आखिरी फिल्म होगी, लेकिन अब उनकी एक और मूवी ‘थलापति 69’ की घोषणा हुई है। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए बताया कि फिल्म कब रिलीज होगी। केवीएन प्रोडक्शन ने आज शनिवार (14 सितंबर) को सोशल मीडिया पर अनाउंसमेंट की।
अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म राजनीतिक होगी क्योंकि पोस्टर पर 'द टॉर्च बियरर ऑफ डेमोक्रेसी' लिखा है। साथ ही कहा जा रहा है कि यह फिल्म विजय के करिअर की अंतिम फिल्म होगी। विजय जल्द ही राजनीति में एंट्री करने वाले हैं। विजय ने फरवरी में अपनी नई पार्टी ‘तमिझागा वेत्री कझगम’ का ऐलान किया था। वे 2026 के विधानसभा चुनाव में तमिलनाडु से चुनाव लड़ेंगे।
मेकर्स ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “हमें यह घोषणा करते हुए बेहद गर्व और उत्साह हो रहा है कि हमारी पहली तमिल फिल्म थलापति69 जिसका निर्देशन दूरदर्शी ने किया है और म्यूजिक रॉकस्टार अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। थलापति विजय के साथ कोलेब करके बेहद खुशी हुई। द टॉर्च बियरर ऑफ डेमोक्रेसी अक्टूबर 2025 में आ रहा है।” खबरों के मुताबिक विजय ने इस फिल्म के लिए 275 करोड़ रुपए फीस ली है।
We are beyond proud & excited to announce that our first Tamil film is #Thalapathy69, directed by the visionary #HVinoth, with music by the sensational Rockstar @anirudhofficial 🔥
Super happy to colla














