Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीपिका अस्पताल से डिस्चार्ज, जिंदगी में आया यह बदलाव, प्रेग्नेंट मसाबा को गोरे बच्चे के लिए मिलती हैं ये सलाह

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया था। आज रविवार (15 सितंबर) को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने से पहले दीपिका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 15 Sep 2024 7:16:44

2 News : दीपिका अस्पताल से डिस्चार्ज, जिंदगी में आया यह बदलाव, प्रेग्नेंट मसाबा को गोरे बच्चे के लिए मिलती हैं ये सलाह

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर को एक बेटी को जन्म दिया था। आज रविवार (15 सितंबर) को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने से पहले दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में एक बड़ा बदलाव किया। दीपिका ने इंस्टाग्राम बायो बदल दिया और मदरहुड को लेकर अपडेट दी। उन्होंने बताया की कैसे बेबी होने के बाद उनकी जिंदगी में बदलाव आया है। दीपिका ने लिखा, “फीड, बर्प, स्लीप, रिपीट।” इसका मतलब है “खिलाओ, डकार लो, सो जाओ, दोहराओ।” बच्ची के जन्म के बाद दीपिका की जिंदगी ऐसी हो गई है। दीपिका न्यू बॉर्न बेबी का खास ख्याल रख रही हैं।

इससे पहले आज सुबह दीपिका अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं। दीपिका और रणवीर सिंह नवजात बेटी का स्वागत करने के बाद कार में घर लौटते हुए देखे गए। घर लौटते समय उनकी नन्ही परी के साथ पहली झलक कैद की गई। माता-पिता बनने के बाद जोड़े की मुस्कान साफ झलक रही थी। दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने चश्मा पहना था और बच्ची को गोद में ले रखा था। बच्ची सफेद कपड़े में लिपटी हुई थी। दीपिका के बगल में रणवीर मां-बेटी को निहारते हुए खुश दिखे। रणवीर बेहद कूल लुक में थे।

दीपिका-रणवीर ने फरवरी में प्रेग्नेंसी की न्यूज सोशल मीडिया पर दी थी। खबरें हैं कि दीपिका कुछ महीनों तक बेटी की देखभाल करेंगी और फिर मार्च 2025 में काम पर लौट आएंगी। सूत्र ने कहा कि दीपिका की मैटरनिटी लीव मार्च तक चलेगी और उसके बाद वह तुरंत अमिताभ बच्चन, कमल हासन और प्रभास के साथ कल्कि के सीक्वल की शूटिंग में बिजी हो जाएंगी। दीपिका शादी के 6 साल बाद मां बनी हैं।

जल्द मां बनेंगी नीना गुप्ता व विवियन रिचर्ड्स की बेटी मसाबा गुप्ता

एक्ट्रेस नीना गुप्ता व वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने हाल ही में नस्लवाद से जुड़े अनुभवों पर खुलकर बात की। मसाबा ने एक इंटरव्यू में कहा कि अब मुझे समझ में आता है कि मेरे पिता ने इतने साल तक नस्लवाद के खिलाफ इतनी तीखी प्रतिक्रियाएं सुनीं। आज भी जब आप उनसे इस मुद्दे के बारे में बात करेंगे, तो उनकी आंखों में आंसू आ जाते हैं या उन्हें गुस्सा आ जाता है।

उन्होंने बहुत मुश्किल वक्त में क्रिकेट खेला, जब उनकी स्किन को लेकर उन्हें लोगों से भेदभाव का सामना करना पड़ता था। ये समस्या आज भी बनी हुई है। जब तक हम इसके खिलाफ पूरी ताकत से नहीं लड़ेंगे, ये मुद्दा बार-बार उठता रहेगा। मसाबा ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान नस्लवादी टिप्पणियां मिलने पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हाल ही में किसी ने मुझे प्री-नेटल के लिए बुलाया और कहा कि मुझे रोजाना एक रसगुल्ला खाना चाहिए ताकि मेरा बच्चा गोरा दिख सके।

इससे पहले जब मैं प्री-नेटल मसाज करवा रही थी, मेरी मसाज करने वाली ने मुझसे कहा कि मुझे ज्यादा दूध पीना चाहिए ताकि बच्चा सांवला न हो। ये सब बहुत आराम से कहा गया था, लेकिन ये सब सुनकर मुझे निराशा हुई। क्या मैं अपनी मसाज करने वाली को थप्पड़ मार दूं? ऐसा करना संभव नहीं है। मसाबा ने अभिनेता सत्यदीप मिश्रा से शादी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका