न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एयरपोर्ट पर बेटी को सीने से चिपकाए दिखीं दीपिका, आलिया की मेहंदी को देख आप रह जाएंगे दंग

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की जिंदगी में पिछले दिनों सबसे बड़ी खुशी का आगमन हुआ था। दीपिका ने 6 सितंबर को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Dec 2024 7:25:45

2 News : एयरपोर्ट पर बेटी को सीने से चिपकाए दिखीं दीपिका, आलिया की मेहंदी को देख आप रह जाएंगे दंग

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की जिंदगी में पिछले दिनों सबसे बड़ी खुशी का आगमन हुआ था। दीपिका ने 6 सितंबर को बेटी दुआ को जन्म दिया था। इसके बाद से वह एक्टिंग से तो ब्रेक ले पूरा समय लाडली के साथ बिता रही हैं। दीपिका पिछले दिनों दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में दिखी थीं। अब दीपिका पहली बार बिटिया के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं। दुआ की झलक देख फैंस खुश हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका अपने मायके गई थीं, जहां उन्होंने दिलजीत की इवेंट में हिस्सा लिया।

कुछ दिन पैरेंट्स के साथ बिताकर वह अब मुंबई लौट आई हैं। उनकी गोद में दुआ भी थीं। बेटी को सीने से चिपकाए दीपिका एयरपोर्ट से निकलते ही सीधे कार में जाकर बैठ गईं। उन्होंने पैपराजी को कोई पोज नहीं दिया और दुआ का चेहरा छुपाती नजर आईं। दीपिका की ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। दुआ को देख फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे। वे इन तस्वीरों पर प्यार बरसा रहे हैं।

बता दें दीपिका और रणवीर ने दुआ के जन्म के करीब दो महीने बाद दिवाली के दिन बेटी का नाम अनाउंस किया था। इतना ही नहीं उन्होंने बेटी की झलक भी दिखाई थी। दीपिका की पिछली फिल्म दिवाली पर 1 नवंबर को रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ थी। इसमें वह पहली बार पुलिस की भूमिका में नजर आईं। इससे पहले दीपिका ‘कल्कि 2898 एडी’ में अपने रोल से सबका दिल जीतने में सफल रही थीं।

आलिया कश्यप और शेन ग्रेगोइरे की शादी की रस्में हैं जारी

डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया जल्द ही लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन ग्रेगोइरे के साथ विवाह बंधन में बंधने वाली हैं। पिछले दिन कपल की ग्रैंड हल्दी सेरेमनी की कई तस्वीरें सामने आई थीं। अब दूल्हा-दुल्हन की मेहंदी की फोटो भी सामने आ गई हैं। आलिया ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर शेयर की है।

आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से मेहंदी आर्टिस्ट की पोस्ट साझा की है। जब उस मेहंदी आर्टिस्ट के पेज को खोलेंगे, तो आलिया-शेन की कुछ तस्वीरें देखने को मिलेंगी। पहली तस्वीर में आलिया ट्रेडिशनल लुक में हैं और आराम से बैठकर मेहंदी लगवा रही हैं। उनकी मेहंदी का डिजाइन यूनिक है। उन्होंने हाथों पर कुत्ते-बिल्ली बनवाए हैं। शेन ने भी एक हाथ में कैट-डॉग और दूसरे में हार्ट शेप के अंदर आलिया का नाम लिखवाया है।

इस दौरान आलिया स्काई ब्लू कलर के सूट में बहुत खूबसूरत लग रही हैं, वहीं शेन भी अपनी लेडी लव को ट्विन कर रहे हैं। बता दें आलिया अपने पालतू कुत्ते और बिल्ली से बेहद लगाव रखती हैं। उनका सोशल मीडिया Cosmo और Kai की तस्वीरों और वीडियो से भरा पड़ा है। ये उनके कुत्ते और बिल्ली के नाम हैं, जिन्हें वो अपने बच्चों की तरह मानती हैं। ऐसे में अब उन्होंने शादी की मेहंदी में भी उन दोनों को खास स्थान दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामला अब CBI को सौंपने की तैयारी, बढ़ेगा जांच का दायरा
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच ने पकड़ी रफ्तार, 70 लोगों को भेजे गए नोटिस; कई स्तरों पर होगी पूछताछ
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
केतन अग्रवाल हत्याकांड: जांच के लिए 300 फीट खाई में गिराई फाइबर डमी, लोहागढ़ पर फिर रीक्रिएट हुआ क्राइम सीन
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर संजय राउत का हमला, बोले- 'सिर्फ छोटे लोगों पर कार्रवाई हुई, बड़े जिम्मेदारों को भी गिरफ्तार करें'
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
सुवेंदु अधिकारी का आरोप- ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
WhatsApp के यूजरनेम फीचर पर सरकार की नजर, Meta को भेजा नोटिस; साइबर फ्रॉड की आशंका पर होगी जांच
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
पंजाब में महिलाओं के खातों में पहुंचे 3-3 हजार रुपये, भगवंत मान सरकार ने पूरी की AAP की अंतिम चुनावी गारंटी
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
'रामराज्य कोष' लिखी दान पेटी और QR कोड से बढ़ा शक, राम मंदिर चढ़ावा जांच में SIT को मिला नया सुराग
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडों से हमला, TMC ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
'लॉक अप: सच या सजा 2' में कंगना रनौत की होगी खास एंट्री, पहले एलिमिनेशन में बढ़ेगा रोमांच; 5 कंटेस्टेंट्स पर लटकी बाहर होने की तलवार
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
पश्चिम बंगाल: 'शहीद दिवस' कार्यक्रम पर पुलिस की रोक से नाराज टीएमसी, कलकत्ता हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
'वेलकम टू द जंगल' से क्यों अलग हुए संजय दत्त? शूटिंग पूरी करने के बाद भी छोड़नी पड़ी फिल्म, निर्देशक अहमद खान ने बताई वजह
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
होटल जैसा चिकन नान अब घर पर बनाएं, आसान रेसिपी से मिनटों में मिलेगा लाजवाब स्वाद
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार
कोरियन फुटवियर का बढ़ता क्रेज, जेन-जी गर्ल्स की पहली पसंद बने ये स्टाइलिश डिजाइन्स; जींस से लेकर स्कर्ट तक हर आउटफिट पर लगेंगे शानदार