न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रणवीर के साथ फिल्म देखने पहुंची दीपिका, ऐसे किया प्रमोशन, जानें-‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की’ दूसरे दिन की कमाई

बॉलीवुड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। दोनों का ही अंदाज बहुत प्यारा है। जहां रणवीर पूरी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 30 Jul 2023 10:30:33

रणवीर के साथ फिल्म देखने पहुंची दीपिका, ऐसे किया प्रमोशन, जानें-‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की’ दूसरे दिन की कमाई

बॉलीवुड में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। दोनों का ही अंदाज बहुत प्यारा है। जहां रणवीर पूरी एनर्जी के साथ बिंदास जीवन जीते दिखते हैं, वहीं दीपिका भी उनका भरपूर साथ देती नजर आती हैं। दोनों एक-दूसरे का हौसला बढ़ाने के साथ तारीफ का भी कोई मौका नहीं चूकते। इस बीच दीपिका शनिवार को पीवीआर के बाहर रणवीर के साथ स्पॉट हुईं। इस दौरान दीपिका अपने पति रणवीर की फिल्म का अलग स्टाइल में प्रमोशन करती दिखीं। दीपिका जैसे ही कार से नीचे उतरीं तो उनकी कस्टमाइज्ड डेनिम जैकेट कैमरे में कैद हो गई।

जैकेट पर पीछे की ओर रणवीर की फोटो प्रिंट थी। यह प्रिंट रणवीर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का है। ये जैकेट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गई। दीपिका यह जैकेट पहन रणवीर का हाथ थामे फिल्म देखने पहुंचीं। यह लवेबल कपल लंबे वक्त बाद एक साथ इस तरह से स्पॉट हुआ। दीपिका ने सफेद टैंक टॉप, हाई-वेस्ट ब्लू डेनिम ट्राउजर और बिग साइज वाले सनग्लासेस के साथ अपने लुक को पूरा किया था। रणवीर ऑल ब्लैक लुक में नजर आए। उन्होंने काली हुड वाली स्वेटशर्ट, मैचिंग ट्राउजर, फेस मास्क, बीनी कैप और सनग्लासेस पहने थे।

deepika padukone,ranveer singh,second day collection. rocky aur rani kii prem kahaani,alia bhatt

...तो शामिल हो सकती है 100 करोड़ के क्लब में

'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' फिल्म 28 जुलाई को रिलीज हुई। इसके कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दो दिन में 27.10 करोड़ रुपए कमाए हैं। पहले दिन जहां इसकी कमाई 11.10 करोड़ रही थी, वहीं दूसरे दिन इसके खाते में 16 करोड़ रुपए आए। माना जा रहा है कि रविवार को कमाई में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होगी। अगर फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में भी शामिल हो जाएगी। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग सोमवार से शुरू हुई और रिलीज से पहले इसकी सॉलिड एडवांस बुकिंग हुई।

फिल्म को जनता से सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और रिव्यूज में भी इसे काफी तारीफें मिली हैं। फिल्म में रणवीर और आलिया भट्ट के अलावा शबाना आजमी, जया बच्चन, धर्मेंद्र की भी खास भूमिका है। साथ ही सारा अली खान और अनन्या पांडे का कैमियो भी है। देखा जाए तो रणवीर इस फिल्म को मिल रहे खुश होंगे। उनकी पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘83’ ज्यादा नहीं चली थी। हालांकि मूवी में पूर्व विश्व विजेता कप्तान कपिल देव का रोल निभाने के लिए रणवीर ने पूरी ताकत झोंक दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका