एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हिंदी फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रही हैं। दीपिका ने कुछ साल पहले फिल्म ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ जेंडर केज मूवी के साथ हॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ एक्टर विन डीजल नजर आए थे। अब दीपिका एक और हॉलीवुड मूवी के लिए तैयार हैं। दीपिका ने एसटीएक्स फिल्म्स के लिए एक रोमांटिक-कॉमेडी मूवी साइन की है। दीपिका इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी होंगी। ‘का प्रोडक्शन’ के बैनर तले इसका प्रोडक्शन किया जाएगा। एसटीएक्सफिल्म्स मोशन पिक्चर ग्रुप के चेयरमैन एडम फोगेलसन ने यह जानकारी दी है। दीपिका इसको लेकर काफी रोमांचित हैं।














