न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीपिका ने दिखाई दुआ के पहले जन्मदिन की झलक, अनाया बांगड़ को फेमस क्रिकेटर ने भेजी अश्लील फोटो

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की जिंदगी इस समय खुशियों से गुलजार है। कपल अपनी बेटी दुआ पर भरपूर प्यार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 10 Sep 2025 12:27:16

2 News : दीपिका ने दिखाई दुआ के पहले जन्मदिन की झलक, अनाया बांगड़ को फेमस क्रिकेटर ने भेजी अश्लील फोटो

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की जिंदगी इस समय खुशियों से गुलजार है। कपल अपनी बेटी दुआ पर भरपूर प्यार लुटा रहा है और उसके लिए पूरी तरह से समर्पित है। इस बीच दुआ 8 सितंबर को एक साल की हो गई। उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। दीपिका ने आज बुधवार (10 सितंबर) को इस बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिखाई। इसे देख फैंस काफी खुशी जता रहे हैं और प्यारे-प्यारे कमेंट कर रहे हैं। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की उसमें एक स्टैंड पर चॉकलेट केक रखा नजर आ रहा है और देखकर ऐसा लग रहा है कि दीपिका ने इसे पूरे दिल से बनाया है।

केक पर एक मोमबत्ती लगी है और पीछे कुछ सजावट नजर आ रही है। दीपिका ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “मेरी लव लैंग्वेज क्या है? अपनी बेटी के लिए उसके बर्थडे पर एक केक बनाना।” इससे पहले एक फोटो कैप्शन में दीपिका ने खुलासा किया था कि दुआ नाम, जिसका अर्थ है प्रार्थना, चुनने में उन्हें जन्म के बाद लगभग दो महीने लग गए – एक विचारशील निर्णय जिसके बारे में वह कहती हैं कि यह हमारे लिए उनके मतलब का एक सुंदर सारांश जैसा लगा। फैंस दुआ की झलक देखने के लिए बेकरार हैं, लेकिन कपल बेटी की प्राइवेसी का पूरा ध्यान रख रहा है।

वे दुआ को फिलहाल कैमरों से दूर रखना चाहते हैं। बता दें दीपिका और रणवीर ने साल 2018 में इटली में शादी की थी। शादी के 6 साल बाद वे पहली बार माता-पिता बने। दीपिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने अभी तक किसी फिल्म की शूटिंग ऑफीशियली शुरू नहीं की है। उनके पास पाइपलाइन में कुछ फिल्में हैं। उम्मीद है कि वह जल्द ही उन पर काम शुरू करेंगी। दीपिका की पिछली फिल्म पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ थी। इसमें वह लेडी इंस्पेक्टर के रूप में दिखी थीं। इससे पहले वह ‘कल्कि 2898 एडी’ का हिस्सा थीं।

‘राइज एंड फॉल’ शो में कंटेस्टेंट के रूप में शिरकत कर रही हैं ट्रांसवूमैन अनाया बांगड़

‘शार्क टैंक’ फेम बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर का रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो में कंटेस्टेंट के रूप में कई सेलेब्स शिरकत कर रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी टांसवूमैन अनाया बांगड़ भी इस शो में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हैं। हाल ही में आए एपिसोड के दौरान अनाया ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। अनाया ने बताया कि एक जाने-माने क्रिकेटर ने उन्हें अश्लील फोटो भेज दी थी। उनके ऐसा कहते ही कंटेस्टेंट्स हैरान हो गए।

ये स्टेटमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अनाया ने कहा कि दरअसल मैंने पिछले साल नवंबर में ऑफिशियल तौर पर अपनी पहचान बताई थी और सामने आई। इसके बाद दिसंबर से जनवरी के दौरान मैं कंटेंट पोस्ट किया करती थी। उस वक्त मेरे दिमाग में जो आता था किया करती थी। अचानक से मुझे एक क्रिकेटर ने एड किया था। हम दोनों की कभी कोई बातचीत नहीं हुई लेकिन उसने डायरेक्ट मुझे फोटो भेज दी 'वैसी फोटो'। जब दूसरे कंटेस्टेंट ने उनसे उस फोटो को लेकर पूछा तो इस पर अनाया कहती हैं “अभी समझ लो।”

इसके अलावा जब उनसे पूछा गया कि क्या आप उसे जानती हो तो वो कहती हैं कि उन्हें सभी जानते हैं। बता दें जेंडर ट्रांजिशन से पहले अनाया का नाम आर्यन था। ट्रांजिशन के बाद उन्होंने वीडियो शेयर करना शुरू किया, जिससे उन्हें काफी लोकप्रियता मिली। उनके इंस्टाग्राम पर करीब 481000 फॉलोअर्स है। वह वूमेन क्रिकेट टीम का हिस्सा बनना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने ICC और BCCI से ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को शामिल करने की अपील भी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह