न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीपिका ने इंस्टाग्राम पर दिखाई मदरहुड लाइफ की झलक, काजोल ने मां तनुजा को यूं किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह बॉलीवुड की मोस्ट लवेबल जोड़ियों में से एक है। फैंस उन पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं। शादी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 23 Sep 2024 8:38:52

2 News : दीपिका ने इंस्टाग्राम पर दिखाई मदरहुड लाइफ की झलक, काजोल ने मां तनुजा को यूं किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह बॉलीवुड की मोस्ट लवेबल जोड़ियों में से एक है। फैंस उन पर बेशुमार प्यार लुटाते हैं। शादी के 6 साल बाद कपल की जिंदगी में जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी का आगमन हो चुका है। दीपिका ने 8 सितंबर को नन्ही परी को जन्म दिया। फैंस बिटिया की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। इस बीच दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपनी मदरहुड लाइफ की झलक दिखाई है। दीपिका ने एक शॉर्ट वीडियो पोस्ट किया है।

दीपिका ने इसमें बताया है कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी किस तरह बदल गई है। रील में एक महिला दिखाती है कि जब एक मां न्यूबोर्न की तरह खाना शुरू कर दें, तो यह कितना अजीब लगेगा। क्लिप में यह भी दिखाया गया है कि बच्चे भूखे होंगे, लेकिन कभी-कभी दूध पिलाते समय आप सो भी जाया करेंगे। क्लिप में एक महिला को नवजात बच्चे की तरह एक्ट करते देखा जा सकता है, जो सोफे पर जागती है और भोजन तैयार करने के लिए रसोई में जाती है। जैसे ही वह अपनी प्लेट को देखती है किसी बच्चे की तरह खाने की कोशिश करती है और फिर पहला निवाला खाते ही सो जाती है।

इससे पहले दीपिका ने बेटी के जन्म के बाद अस्पताल से लौटने पर अपना इंस्टा बायो भी बदल दिया था। उन्होंने लिखा था “'फीड, बर्प, स्लीप, रिपीट।” डिलीवरी के एक हफ्ते बाद दीपिका को अस्पताल से डिसचार्ज किया गया था। तब वह अपनी बेबी गर्ल को गोद में लिए नजर आई थीं। बताया जा रहा है कि दीपिका मार्च 2025 तक मैटरनिटी लीव पर हैं।

ऐसे में वह किसी फिल्म की शूटिंग नहीं करेंगी। हालांकि इस दिवाली पर उनकी फिल्म 'सिंघम अगेन' रिलीज होगी। इसमें वह पहली बार पुलिस के रोल में दिखेंगी। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणवीर के साथ कई सितारे हैं। दीपिका की पिछली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को रिलीज हुई थी और इसने पूरी दुनिया में जबरदस्त कारोबार किया।

81 साल की हुईं तनुजा, बेटी काजोल ने फोटो शेयर करने के साथ लिखा प्यारा नोट

गुजरे जमाने की दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा आज सोमवार (23 सितंबर) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वह 81 साल की हो गई हैं। इस मौके पर काजोल ने बहन तनीषा मुखर्जी के साथ मिलकर मां का जन्मदिन मनाया। काजोल ने फैंस को सेलिब्रेशन की झलक दिखाने के साथ तनुजा के लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। काजोल ने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें शेयर की हैं।

पहली फोटो में तनुजा चेहरे पर स्माइल लिए हुए चेयर पर बैठी हैं। काजोल-तनीषा उनके साथ पोज दे रही हैं। तीनों साड़ी पहने हुए ट्रेडिशनल लुक में हैं। दूसरी फोटो में बर्थडे केक पर तनुजा की खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। तनुजा ने कैप्शन में लिखा, “अगर जन्मदिन फूल होते तो हम पूरी टेबल भर देते। हमारी एवरग्रीन, क्रेजी और खूबसूरत मां को 81वां यानी 18वां जन्मदिन मुबारक। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।”

इससे पहले काजोल ने रविवार (22 सितंबर) को डॉटर्स डे पर भी तस्वीरें शेयर की थीं। एक में वह मां और बहन के साथ नजर आईं। दूसरी तस्वीर में तनुजा के साथ नातिन न्यासा दिखीं। तनुजा ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वह राजेश खन्ना से लेकर अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स के साथ दिखीं। तनुजा की बेटियों ने भी फिल्मों में कदम रखा, जिसमें से काजोल ने खूब नाम कमाया लेकिन तनीषा सफलता का स्वाद नहीं चख पाईं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
लव जिहाद:  यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
लव जिहाद: यूपी के कानपुर में पहचान छिपाकर दो हिंदू महिलाओं से शादी, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, अपार्टमेंट में बंधक बनाकर रखा
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान