न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : देश की पहली मेंटल हेल्थ एंबेसडर बनने पर दीपिका ने दी रिएक्शन, OTT पर इस रूप में डेब्यू करेंगे ऋतिक

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। दीपिका ने एक्टर रणवीर सिंह के साथ शादी के 6 साल बाद सितंबर 2024 में बेटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Oct 2025 3:04:11

2 News : देश की पहली मेंटल हेल्थ एंबेसडर बनने पर दीपिका ने दी रिएक्शन, OTT पर इस रूप में डेब्यू करेंगे ऋतिक

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। दीपिका ने एक्टर रणवीर सिंह के साथ शादी के 6 साल बाद सितंबर 2024 में बेटी दुआ का स्वागत किया था। तब से ही वह अपना पूरा ध्यान दुआ की परवरिश पर दे रही हैं। इस बीच दीपिका को एक अहम जिम्मेदारी मिली है। वह भारत की पहली मेंटल हेल्थ एंबेसडर बन गई हैं। यह पहल केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुरू की गई है। इसकी अनाउंसमेंट शुक्रवार (10 अक्टूबर) को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर की गई। इस दौरान दीपिका ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के साथ मुलाकात की। दीपिका ने देशभर में मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उसकी पहुंच में सुधार लाने के लिए सरकार के साथ अपने साथ पर चर्चा की।

दीपिका ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें दी गई खास जिम्मेदारी के लिए आभार जताया है। दीपिका ने लिखा, “वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर मुझे यूनियन हेल्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से पहली मेंटल हेल्थ एंबेसडर के तौर पर नियुक्त किए जाने पर गहरा सम्मान महसूस हो रहा है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश ने मेंटल हेल्थ को जन स्वास्थ्य के केंद्र में रखने के लिए सार्थक कदम उठाए हैं। अपनी जर्नी और पिछले एक दशक में @tllfoundation में किए गए हमारे काम के जरिए मैंने देखा है कि जब हम एक साथ मिलकर मानसिक रुप से स्वस्थ भारत का निर्माण करते हैं तो कितना कुछ संभव है।

मैं भारत के मानसिक स्वास्थ्य ढांचे की ओर मजबूत बनाने के लिए श्री @jpnaddaofficial और @mohfwindia के मार्गदर्शन में काम करने के लिए बेहद उत्सुक हूं।” दीपिका की पोस्ट पर रणवीर ने प्यार जताते हुए लिखा, “बहुत गर्व है।” बता दें दीपिका एक्ट्रेस सालों से दिमागी सेहत की प्रबल समर्थक रही हैं। उन्होंने लगभग एक दशक पहले डिप्रेशन से अपनी लड़ाई के बारे में बात की थी।

दीपिका ने उस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी जिस समय इंडस्ट्री में अक्सर यह वर्जित माना जाता था। दीपिका खुद भी डिप्रेशन का शिकार रह चुकी हैं और सालों तक मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझती रही हैं। दीपिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह पिछली बार साल 2024 की दिवाली पर रिलीज हुई मूवी ‘सिंघम अगेन’ में लेडी इंस्पेक्टर की भूमिका में दिखी थीं। अब वह शाहरुख खान की मूवी ‘किंग’ में स्क्रीन शेयर करेंगी।

वेब सीरीज ‘स्टॉर्म’ के लिए ऋतिक की HRX ने अमेजन प्राइम वीडियो के साथ मिलाया हाथ

ऋतिक रोशन हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। उनकी पिछली फिल्म 'वॉर 2' थी, जो उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई। फैंस उनकी अगली फिल्म 'कृष 4' का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले ऋतिक OTT पर डेब्यू कर फैंस को तोहफा देने का मूड बना चुके हैं। ऋतिक की प्रोडक्शन कंपनी HRX ने अमेजन प्राइम वीडियो के साथ हाथ मिलाया है। दोनों सीरीज 'स्टॉर्म' के लिए साथ आए हैं, जिसकी आधिकारिक घोषणा भी हो गई है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक प्राइम वीडियो के वाइस प्रेसिडेंट गौरव गांधी ने कहा कि हमारा मिशन स्क्रीन पर और पीछे काम करने वाले हुनर का समर्थन करना है, जिससे ऐसी कहानी बन सके, जो दुनियाभर को पसंद आए। ऋतिक ने कहा कि प्रोड्यूसर के तौर पर ‘स्टॉर्म’ के साथ OTT पर आना मेरे लिए बेहतर विकल्प था। प्राइम वीडियो शानदार कहानी देने में माहिर है। ये सीरीज न सिर्फ भारत, बल्कि दुनियाभर के लोगों को जोड़ेगी। मैं इसके लिए उत्साहित हूं।

बता दें सीरीज में अलाया एफ, परवती थिरुवोथु, सबा आजाद, सृष्टि श्रीवास्तव और रामा शर्मा अहम किरदार में नजर आएंगे। हालांकि 'स्टॉर्म' की रिलीज पर कोई अपडेट नहीं दिया गया है। उल्लेखनीय है कि ऋतिक 'कृष 4' का डायरेक्शन कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा मुख्य किरदार में नजर आएंगी। ये फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
'जो संसद में नहीं कहने दिया गया, वह प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताऊंगा', राहुल गांधी का X पर पोस्ट; शाम 6 बजे करेंगे बड़ा खुलासा
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद
'बंटवारा 1947' ट्रेलर लॉन्च पर छलके सनी देओल के आंसू, राजकुमार संतोषी ने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म को किया याद