दीपिका पादुकोण पिछले कई दिनों से सुर्खियों से गायब है। वे शुक्रवार को लंबे समय बाद मुंबई में स्पॉट की गईं। उन्हें दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर देखा गया। इस दौरान पैपराजी को देखकर उन्होंने हाथ भी हिलाया। दीपिका का यह लुक चर्चा में आ गया है। दरअसल मुंह पर मास्क लगाए दीपिका ने ओवरसाइज्ड टीशर्ट, जींस और हाई हील्स पहनी हुई थी। यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
दीपिका के इस लिबास को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने पूछा कि क्या वे रणवीर सिंह के कपड़े पहने हुए हैं? कुछ यूजर्स ने पूछा कि क्या ढीले-ढाले कपड़ों की आड़ में वे अपना बेबी बंप छुपा रही हैं? एक ने पूछा कि क्या आप प्रेग्नेंट हैं? ऐसा नहीं है कि सभी यूजर्स के दिमाग में ये सब बातें ही चल रही थीं। कइयों ने उनकी ड्रेस की तारीफ भी की है।














