न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संदीप रेड्डी वांगा की मूवी ‘स्पिरिट’ छोड़ने के बाद दीपिका पादुकोण ने दिया यह बयान, कहा-सुनती हूं अंतरात्मा की आवाज…

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड में करीब दो दशक हो चुके हैं। वह फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में उनकी हर एक्टिविटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 May 2025 1:28:23

संदीप रेड्डी वांगा की मूवी ‘स्पिरिट’ छोड़ने के बाद दीपिका पादुकोण ने दिया यह बयान, कहा-सुनती हूं अंतरात्मा की आवाज…

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड में करीब दो दशक हो चुके हैं। वह फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ऐसे में उनकी हर एक्टिविटी चर्चाओं में रहती है। दीपिका ने ने हाल ही ‘एनिमल’ और ‘कबीर सिंह’ जैसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की प्रभास स्टारर थ्रिलर फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ दी। दीपिका के जाने के तुरंत बाद संदीप ने तृप्ति डिमरी को साइन कर लिया। तृप्ति ‘एनिमल’ में भी थीं और इसके बाद उन्हें नेशनल क्रश का टैग मिल गया था। संदीप ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने नाम लिए बगैर दीपिका पर निशाना साधा।

संदीप इस बात से नाराज थे कि दीपिका ने फिल्म छोड़ने के बाद किसी इंटरव्यू में फिल्म की स्क्रिप्ट लीक कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका ने अपनी मांगें पूरी न होने के बाद ‘स्पिरिट’ में काम करने से इनकार कर दिया। दीपिका ने शर्त रखी थी कि वो एक दिन में 8 घंटे से ज्यादा शूटिंग नहीं करेंगी। बॉलीवुड हंगामा के अनुसार दीपिका की टीम ने निर्माताओं से ये भी मांग की कि अगर शूटिंग 100 दिनों से ज्यादा चलती है तो उन्हें हर एक दिन के लिए ज्यादा पैमेंट किया जाएगा। एक बात ये भी सामने आई कि दीपिका को फिल्म में कुछ बोल्ड सीन से आपत्ति थी।

अब दीपिका ने इंटरव्यू में बिना इस विवाद का जिक्र किए अपना पक्ष रखा है। दीपिका ने कहा कि अपने फैसले पर कायम रहने से उन्हें बहुत शांति मिलती है। एक इवेंट में शामिल हुईं दीपिका ने अपने आस-पास होने वाले विवाद और पर्सनल लाइफ के साथ प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करने के बारे में बात की। दीपिका ने कहा कि मुझे लगता है कि जो चीज मुझे बैलेंस रखती है, वो है ट्रू और ऑथेंटिक होना। जब भी मैं मुश्किल सिचुएशन का सामना करती हूं…अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनती हूं। फैसले लेने और उन पर कायम रहने के लिए मैं अपने मन की सुनती हूं। यही वो समय होता है जब मैं सबसे ज्यादा बैलेंस महसूस करती हूं।

स्टॉकहोम में एक हाई प्रोफाइल इवेंट में रेड गाउन में दीपिका पादुकोण ने गिराईं बिजलियां

दीपिका ने ये बातें मंगलवार (27 मई) शाम स्वीडन के स्टॉकहोम में लग्जरी ज्वेलरी ब्रांड कार्टियर के एक हाई-प्रोफाइल इवेंट में शामिल होने के दौरान कही। इस इवेंट में दीपिका गॉर्जियस रेड गाउन में नजर आईं। दीपिका ने इस लुक को डायमंड ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया। पूरे लुक में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इस लुक के साथ साइड पार्टेड हेयरस्टाइल कैरी की और लाइट मेकअप लिया। पूरे लुक में दीपिका बेहद गॉर्जियस लग रही थीं।

दीपिका की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस को ये लुक बेहद पसंद आ रहा है। यूजर्स दीपिका की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वो दीपिका को हाल ही फ्रांस में आयोजित कांस फिल्म फेस्टिवल में भी देखना चाहते थे। दरअसल कांस 2025 में इस बार आलिया भट्ट ने डेब्यू किया, तो वहीं ऐश्वर्या राय और अदिति राव हैदरी ने अपने स्टाइलिश लुक से लोगों का दिल जीत लिया। लेकिन दीपिका कहीं नजर नहीं आईं। दीपिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ थी। अब वह शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी