न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘ओम शांति ओम’ में इसलिए हुई थी दीपिका की आलोचना, मल्लिका ने की महेश भट्ट की जमकर तारीफ

दीपिका पादुकोण की गिनती मौजूदा दौर की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में होती है। उनके खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। दीपिका ने हर तरह की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Oct 2024 12:40:34

2 News : ‘ओम शांति ओम’ में इसलिए हुई थी दीपिका की आलोचना, मल्लिका ने की महेश भट्ट की जमकर तारीफ

दीपिका पादुकोण की गिनती मौजूदा दौर की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में होती है। उनके खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। दीपिका ने हर तरह की भूमिका में खुद को साबित किया है। दीपिका की पहली फिल्म साल 2007 में आई ‘ओम शांति ओम’ थी। इसमें सुपरस्टार शाहरुख खान उनके हीरो थे। यह जोड़ी खूब पसंद की गई। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 78.17 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। दीपिका के कैरेक्टर ‘शांतिप्रिया’ को लोगों ने बहुत प्यार दिया, लेकिन कुछ लोगों ने उनकी आलोचना भी की थी।

अब दीपिका ने इस बारे में बताया है। दीपिका ने थ्राइव ग्लोबल की फाउंडर एरियाना हफिंगटन को दिए एक इंटरव्यू में मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए बताया कि उन्होंने नेगेटिविटी से कैसे डील की। दीपिका ने कहा कि जब मेरी फिल्म ‘ओम शांति ओम’ रिलीज हुई थी, कुछ खराब रिव्यू भी मिले थे लेकिन एक बैड रिव्यू मुझे उस तरफ लेकर गया था कि मैं खुद पर काम करूं। एक्सेंट और उच्चारण की वजह से मेरी आलोचना हुई थी। कई बार नेगेटिविटी अच्छी चीज होती है।

सब इस पर निर्भर करता है कि आप उसे कैसे देखते हैं और सबसे बड़ी चीज आप उन आलोचनाओं का क्या करते हैं। आप उसे पॉजिटिव तौर पर कैसे देखते हैं। दीपिका इन दिनों अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होगी। इसमें दीपिका पुलिस ऑफिसर ‘शक्ति शेट्टी’ का किरदार निभा रही हैं। दीपिका की पिछली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ थी, जो सुपरहिट रही। दीपिका पिछले महीने मां बनी हैं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया।

deepika padukone,actress deepika padukone,om shanti om,om shanti om movie,deepika ctriticism,mallika sherawat,actress mallika sherawat,mahesh bhatt,murder movie

मल्लिका शेरावत ने कहा, महेश भट्ट के सेट पर सभी लड़कियां करती हैं सुरक्षित महसूस

एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत इन दिनों काफी लाइमलाइट में हैं। मल्लिका आज शुक्रवार (11 अक्टूबर) को रिलीज हुई राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में अहम भूमिका निभा रही हैं। इस बीच मल्लिका ने एक इंटरव्यू में फिल्ममेकर महेश भट्ट की तारीफों के पुल बांधे।

मल्लिका ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में कहा बचपन से ही मुझे लड़के और लड़कियों के बीच में भेदभाव का शिकार होना पड़ा। मेरे माता-पिता मुझे बिल्कुल सपोर्ट नहीं करते थे। मैं जिस फैमिली से आती हूं, वहां लड़कियों को सिर्फ चूल्हा-चौका और शादी की नजर से देखा जाता है। मेरे साथ भी इसी तरह का बर्ताव किया गया था। बाद में मेरी जिंदगी में कई शानदार व्यक्तियों की एंट्री हुई, जिन्होंने मुझे वो महिला बनाने में मदद की जो असल में मैं हूं। महेश भट्ट साहब ने मुझे पंख दिए और मुझे पुरानी सोच की बेड़ियों से बाहर निकाला।

जब मैं ‘मर्डर’ में काम कर रही थी, उस वक्त हम काफी बात करते थे। चीजों को लेकर उनके विचार जानते थे। मुझे फिल्म के दौरान सेट पर हमेशा से सुरक्षित महसूस हुआ। उनके सेट पर सभी लड़कियां सुरक्षित महसूस करती हैं। फिल्म में बोल्ड सीन करते वक्त मुझे बहुत असहजता महसूस होती लेकिन मुझे सेट पर हमेशा सुरक्षित महसूस हुआ। महेश भट्ट और इमरान हाशमी ने मुझे सुरक्षित महसूस कराया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री