न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीपिका ने कैटरीना को खास अंदाज में दी बधाई, आर्यन-सुहाना ने शाहरुख को नेशनल अवार्ड मिलने पर लिखा…

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने मंगलवार (23 सितंबर) को ऐलान कर दिया कि वे अपने घर में नन्हें मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। कैटरीना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Sep 2025 12:33:57

2 News : दीपिका ने कैटरीना को खास अंदाज में दी बधाई, आर्यन-सुहाना ने शाहरुख को नेशनल अवार्ड मिलने पर लिखा…

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने मंगलवार (23 सितंबर) को ऐलान कर दिया कि वे अपने घर में नन्हें मेहमान का स्वागत करने वाले हैं। कैटरीना की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आते ही फैंस और सेलेब्स में खुशी की लहर दौड़ गई। कपल के लिए सोशल मीडिया पर बधाइयों की झड़ी लग गई। विक्की और कैटरीना ने पोस्ट में लिखा, “खुशी और ग्रेटीट्यूड से भरे दिलों के साथ अपनी लाइफ के सबसे अच्छे चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं।” उन्होंने एक पोलेरॉइड तस्वीर भी शेयर की, जिसमें कैटरीना अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं और विक्की ने भी बेबी बंप पर प्यार से हाथ रखा हुआ है।

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने उन्हें खास अंदाज में विश किया। दीपिका ने कुछ भी लिखने के बजाय कमेंट सेक्शन में बुरी नजर से बचाने वाली इमोजी शेयर की। दीपिका इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। दीपिका और रणवीर सिंह ने पिछले साल शादी के 6 साल बाद बेटी दुआ का स्वागत किया था, जो इसी महीने 1 साल की हुई है। बहरहाल दीपिका और कैटरीना के रिलेशन की बात करें तो उनके एक-दूसरे के बारे में कमेंट अक्सर उनके पुराने झगड़े की वजह से सुर्खियां बटोरते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के बीच रिश्ते तब बिगड़ गए थे जब रणबीर कपूर ने कथित तौर पर दीपिका को कैटरीना के लिए धोखा दिया था।

कैटरीना-रणबीर ने साल 2009 में ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’, साल 2010 में ‘राजनीति’ व साल 2017 में ‘जग्गा जासूस’ और दीपिका-रणबीर ने साल 2008 में ‘बचना ऐ हसीनों’, 2013 में ‘ये जवानी है दीवानी’ और साल 2015 में ‘तमाशा’ में साथ काम किया था। दीपिका और कैटरीना अलग-अलग मोड़ पर रणबीर के साथ रिश्ते में रही होंगी, लेकिन वे अब अपनी कड़वाहट भुला चुकी हैं। दीपिका ने कैटरीना को मुंबई में अपनी शादी के रिसेप्शन में भी इनवाइट किया था। दीपिका ने फिल्मफेयर को एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि बहुत समय बीत चुका है। मेरे लिए, बस यही बात कि कैटरीना आईं और बहुत मौजूद रहीं, बहुत अच्छी बात थी। मैं हमेशा से उनकी फैन रही हूं। आप जानते हैं, मैंने उनके साथ शांति बना ली है।

आर्यन और सुहाना ने पिता शाहरुख खान के लिए दिखाई अपनी भावनाएं

सुपरस्टार शाहरुख खान को मंगलवार (23 सितंबर) को 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड 2023 में ‘जवान’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। शाहरुख 33 साल से बॉलीवुड में एक्टिव हैं और पहली बार यह अवार्ड हासिल करने में सफल रहे। शाहरुख की बेटी सुहाना और बेटे आर्यन ने अपने पिता के लिए एक दिल छू लेने वाली पोस्ट लिखी है।

दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शाहरुख रजत पदक पहने नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ भाई-बहन ने अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आप हमेशा कहते थे कि आप कभी सिल्वर नहीं जीतते, सिर्फ गोल्ड हारते हैं लेकिन यह सिल्वर गोल्ड है…आपको प्रतिष्ठित नेशनल अवार्ड लेते हुए देखकर हमारा दिल बहुत खुश हो गया है। बधाई हो पापा, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।” इस पोस्ट पर सेलेब्स भी बधाई दे रहे हैं। सुहाना की दोस्त एक्ट्रेस शनाया कपूर ने लिखा, “सबसे अच्छा!!!”

शालिनी पासी ने लिखा, “बधाई हो। कितना प्राउड मोमेंट है।” शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने लिखा, “वाह!! आप सभी को प्यार।” रजत बेदी ने लिखा, “बहुत बधाई। आप सभी पर बहुत गर्व है।” इसके अलावा अनन्या पांडे, सीमा सजदेह, महीप कपूर, मोना सिंह, भावना पांडे और श्वेता बच्चन ने भी हार्ट इमोजी शेयर की हैं। उल्लेखनीय है कि आर्यन और सुहाना ने भी ग्लैमर वर्ल्ड में कदम रख दिया है। हाल ही आर्यन की डायरेक्टर के रूप में पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। सुहाना की पहली फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई ‘द आर्चीज’ थी। यह भी नेटफ्लिक्स पर ही स्ट्रीम हुई थी। सुहाना अब शाहरुख के साथ ‘किंग’ मूवी में नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह