न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : L&T के चेयरमैन पर भड़कीं दीपिका ने कही यह बात, लॉस एंजिल्स की आग में फंसी नोरा, शेयर किया वीडियो

लार्सन एंड टुर्बो (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यन ने हाल ही में कहा कि लोगों को रविवार को घर में पत्नी को घूरने के बजाय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Jan 2025 12:08:16

2 News : L&T के चेयरमैन पर भड़कीं दीपिका ने कही यह बात, लॉस एंजिल्स की आग में फंसी नोरा, शेयर किया वीडियो

लार्सन एंड टुर्बो (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यन ने हाल ही में कहा कि लोगों को रविवार को घर में पत्नी को घूरने के बजाय ऑफिस में जाकर हफ्ते में 90 घंटे काम करना चाहिए। यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स सुब्रमण्यन पर लगातार निशाना साधते हुए उन्हें ट्रॉल कर रहे हैं। इस बीच एक्टर रणवीर सिंह की पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी सुब्रमण्यन का विरोध करने वालों में शामिल हो गई हैं। उन्हें सुब्रमण्यन की बात बिल्कुल नहीं जंची। दीपिका ने इंस्टा स्टोरी के जरिए अपना गुस्सा निकाला और सुब्रमण्यन को आड़े हाथों लिया है।

दीपिका ने पत्रकार फैज डिसूजा की पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “ऐसी सीनियर पोस्ट पर बैठे लोगों के मुंह से इस तरह के बयान चौंकाने वाले हैं। मेंटल हेल्थ मायने रखती है।” दीपिका ने इन दिनों काम से ब्रेक लिया हुआ है और वह अपनी बेटी दुआ की परवरिश में बिजी हैं। रणवीर बेटी के जन्म के कुछ दिनों बाद काम पर लौट आए। दुआ का जन्म पिछले साल सितंबर में हुआ था। दीपिका शादी के 6 साल बाद मां बनी हैं।

दीपिका की पिछली फिल्म दिवाली पर रिलीज हुई ‘सिंघम अगेन’ थी, जिसमें वह पहली बार पुलिस के रोल में दिखीं। बता दें कि गुरुवार (9 जनवरी) को सुब्रह्मण्यन ने कर्मचारियों से बातचीत के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा था कि मुझे अफसोस है कि मैं रविवार को अपने कर्मचारियों से काम नहीं करवा पा रहा हूं। लोगों को हफ्ते में 90 घंटे काम करना चाहिए। अगर मैं रविवार को भी काम करवा पाता तो मुझे बहुत खुशी होती क्योंकि मैं खुद भी संडे को काम करता हूं।

लोगों को संडे को भी ऑफिस जाकर काम करना चाहिए, घर पर कब तक बीवी को घूरते रहेंगे। अगर हमारे देश के लोग भी 90 घंटे काम करते हैं तो हम भी चीन से आगे निकल सकते हैं। कुछ समय पहले इंफोसिस के चेयरमैन नारायण मूर्ति ने भी 70 घंटे काम करने की नसीहत दी थी।

किसी सिलसिले में अमेरिका गईं नोरा फतेही ने वीडियो में बताई आपबीती

मशहूर डांसर व एक्ट्रेस नोरा फतेही ने भी अमेरिका में लगी आग का सामना किया। नोरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर पूरी बात बताने के साथ वहां का मंजर भी दिखाया है। नोरा कहती हैं, “मैं लॉस एंजिल्स में हूं और जंगल की आग बहुत भयानक है। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। यह पागलपन है, हमें 5 मिनट पहले ही यहां से निकलने का आदेश मिला है। इसलिए मैंने जल्दी से अपना सारा सामान पैक किया और मैं यहां से निकल रही हूं।

मैं एयरपोर्ट के पास जाऊंगी और वहां आराम करूंगी क्योंकि आज मेरी एक फ्लाइट है और मुझे उम्मीद है कि मैं इसे पकड़ पाऊंगी। मुझे उम्मीद है कि यह रद्द नहीं होगी क्योंकि यह सब डरावना है। मैं आप लोगों को अपडेट रखूंगी। मुझे उम्मीद है कि लोग सुरक्षित होंगे, मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा।” नोरा ने यह नहीं बताया कि वह लॉस एंजिल्स में क्यों हैं।

वीडियो में नोरा गाड़ी में बैठीं और वहां से निकलती नजर आईं। पहाड़ों पर दिख रही आग दिखाते हुए वो कहती हैं कि ये कितना भयानक है। उनके साथ बैठा ड्राइवर भी कहता है कि ये काफी भयावह है। फिर नोरा कहती हैं कि क्या हमे इससे होकर गुजरना होगा, जिस पर ड्राइवर बोलता है कि नहीं, हम इससे पहले ही अलग रास्ते पर चले जाएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ