न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीपिका ने खरीदा 17 करोड़ का घर, जायद ने ऋतिक-सुजैन के तलाक व उनके पार्टनर्स के लिए कहा...

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। उन्होंने शादी के 6 साल बाद 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Sep 2024 8:02:07

2 News : दीपिका ने खरीदा 17 करोड़ का घर, जायद ने ऋतिक-सुजैन के तलाक व उनके पार्टनर्स के लिए कहा...

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। उन्होंने शादी के 6 साल बाद 8 सितंबर को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। दीपिका ने एक बेटी को जन्म दिया है। अब दीपिका ने एक नया घर खरीदा है। घर दीपिका की सास अंजू भावनानी के बांद्रा वाले अपार्टमेंट के करीब है। इसमें अंजू की बेटी रितिका अपने पति के साथ किराए पर रहती हैं। दीपिका का अपार्टपेंट सागर रेशम कॉर्पोरेटिंग हाउसिंग सोसाइटी में है। इसमें 4 और 5 BHK अपार्टमेंट शामिल हैं।

दीपिका का फ्लैट 15वीं मंजिल पर है। Zapkey.com की मानें तो इस प्रॉपर्टी के लिए दीपिका ने 1.07 करोड़ रुपए स्टैम्प ड्यूटी भरी है और रजिस्ट्रेशन के लिए 30000 रुपए अदा किए हैं। फ्लैट दीपिका की उस कंपनी के नाम से लिया गया है जिसके को-ओनर उनके पिता पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण हैं। यह 171.47 स्क्वायर मीटर में बना है और इसकी कीमत 17.8 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

इसके साथ वहां एक कार पार्किंग की सुविधा भी मौजूद है। दीपिका-रणवीर का बांद्रा में एक अपार्टमेंट बन रहा है जो बहुत जल्द पूरा होने वाला है। इसकी अनुमानित कीमत 100 करोड़ रुपए है। यह घर शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ के करीब है। दीपिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' थी, जो 27 जून को रिलीज हुई थी। अब वह रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगी। मां बनने के बाद वह फिलहाल मैटरनिटी ब्रेक पर हैं।

deepika padukone,actress deepika padukone,ranveer singh,deepika mother,deepika daughter,zayed khan,Hrithik Roshan,sussanne khan,saba azad,arslan gony

सुजैन खान के भाई हैं एक्टर जायद खान, बहन का 2014 में ऋतिक से हो गया था तलाक

एक्टर ऋतिक रोशन ने साल 2000 में बचपन की दोस्त सुजैन खान के साथ शादी की थी। साल 2014 में उनका तलाक हो गया। उनके दो बेटे रेहान और ऋदान हैं। अब ऋतिक जहां सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं वहीं सुजैन को अर्सलान गोनी का साथ पसंद आ रहा है। इस बीच सुजैन के भाई ‘मैं हूं ना’ फेम एक्टर जायद खान ने ऋतिक-सुजैन के तलाक के बारे में बात की। जायद ने यूट्यूब पर सुभोजित घोष से बात की।

जायद से पूछा गया कि क्या ऋतिक और सुजैन के अलग होने के बाद उन पर हमला करने वाले ट्रोल्स से परिवार प्रभावित हुआ था? जायद ने कहा कि आपका परिवार आपको इमोशनल सपोर्ट देने के लिए कैसे एकजुट होता है, ये बातें मायने रखती हैं। हमारा परिवार चट्टान की तरह है। ये ऐसी चीजें हैं जिन्हें किसी को मैच्योरिटी से देखना होगा। यह किसी के साथ भी हो सकता है। हम एक ऐसे शहर में रहते हैं जहां बहुत सारे डिस्ट्रैक्शन हैं।

हम डलहौजी में नहीं रहते हैं। यह एक कठिन शहर है जहां बहुत सी शादियों का निभ पाना मुश्किल है, मेरे अपने परिवार की तो बात ही छोड़ दीजिए। तलाक के बावजूद अभी भी एक-दूसरे के लिए परिवार ही हैं। मैं अपने भाई ऋतिक के भी बहुत करीब हूं। वह सोने जैसे दिल वाला शख्स है। उनकी पार्टनर सबा एक शानदार लेडी हैं, अर्सलान भी एक बहुत अच्छा लड़का है, जिंदगी चलती रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
चढ़ावा चोरी केस के आरोपी लवकुश मिश्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1 करोड़ के निर्माणाधीन मकान पर चलेगा बुलडोजर!
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
सांसदों की टूट से बदला सियासी समीकरण, NDA मजबूत, INDIA गठबंधन को बड़ा झटका
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
हिमाचल में अटल टनल के पास भीषण सड़क हादसा, बैरिकेड तोड़कर पुल के पिलर से टकराई कार, राजस्थान के पर्यटक की मौत; Video
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
'लापरवाही की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए...', राम मंदिर चढ़ावा मामले में चंपत राय पर VHP प्रमुख आलोक कुमार का बड़ा बयान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
बस यही देखना बाकी था! शख्स ने सांप को साबुन लगाकर नहलाया, वीडियो देख लोग रह गए हैरान