न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दीपिका के खाते में दर्ज हुई एक और उपलब्धि, बनीं Meta AI की नई आवाज, इन 6 देशों के लोग कर सकेंगे उनसे बात

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (39) हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। वह इस साल अभी तक भले ही फिल्मों में नहीं दिखीं लेकिन और भी कई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Oct 2025 11:43:33

दीपिका के खाते में दर्ज हुई एक और उपलब्धि, बनीं Meta AI की नई आवाज, इन 6 देशों के लोग कर सकेंगे उनसे बात

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (39) हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। वह इस साल अभी तक भले ही फिल्मों में नहीं दिखीं लेकिन और भी कई वजह हैं जिनसे वह खबरों में आ ही जाती हैं। अब दीपिका ने सिनेमा से आगे बढ़कर टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी कदम रख दिया है। हाल ही में उन्होंने मेटा के साथ हाथ मिलाया है और अब वे Meta AI की नई इंग्लिश वॉइस बन गई हैं। दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस को यह खुशखबरी सुनाई। दीपिका ने लिखा, “ये वाकई काफी मजेदार है! अब आप मुझसे Meta AI में इंग्लिश में बात कर सकते हैं। Chat soon!”

दीपिका की आवाज अब Meta AI में 6 देशों में सुनी जा सकेगी, जिनमें भारत, अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड शामिल हैं। दीपिका उन गिनी-चुनी ग्लोबल हस्तियों में शामिल हो गई हैं, जिनकी आवाज मेटा के चैट प्लेटफॉर्म में इस्तेमाल की जा रही है। मेटा AI एक वर्चुअल असिस्टेंट है जो मेटा के इकोसिस्टम में शामिल है, जिसमें रे-बैन मेटा स्मार्ट ग्लासेस भी शामिल हैं।

मेटा ने घोषणा की है कि अब भारत में यूजर्स Meta AI से दीपिका की आवाज में बात कर सकेंगे, जो इंडियन इंग्लिश में उपलब्ध होगी। इसके साथ ही कंपनी ने पूरी तरह से हिंदी भाषा का सपोर्ट और UPI लाइट पेमेंट की सुविधा शुरू की है, जिससे यूजर्स का अनुभव अब और ज्यादा लोकल और पर्सनल हो गया है।

हाल ही में भारत सरकार की पहली मेंटल हेल्थ एंबेसडर बनीं दीपिका पादुकोण

फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखा जा रहा है और वे दीपिका के लिए खुशी जता रहे हैं। दीपिका की पोस्ट को लाखों लाइक्स मिलने के साथ उस पर कमेंट्स की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, “एक नया दिन; एक नई उपलब्धि।” दूसरे यूजर ने लिखा, “आपकी आवाज बहुत सुकून देने वाली है।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “वह ग्लोबल आइकॉन हैं और निश्चित तौर से मेटा उन्हें भारत में मौजूद अन्य अभिनेत्रियों की तुलना में चुनेगा।” दीपिका ने हाल ही में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की।

वह भारत सरकार की पहली मेंटल हेल्थ एम्बेसडर बनी हैं। यह सम्मान हासिल करने के बाद दीपिका ने कहा कि मेरे अपने सफर ने मुझे सिखाया कि मदद मांगना कमजोरी नहीं, बल्कि हिम्मत की निशानी है। दीपिका पहले भी कई बार अपने डिप्रेशन के एक्सपीरियंस शेयर कर चुकी हैं और उन्होंने 'लिव लव लाफ' नाम से एक फाउंडेशन भी शुरू किया था, जो मेंटल हेल्थ पर काम करता है। काम की बात करें तो दीपिका फिलहाल शाहरुख खान की 'किंग' और अल्लू अर्जुन की 'AA22xA6' को लेकर चर्चाओं में हैं।

हालांकि शिफ्ट ड्यूटी और कुछ अन्य शर्तों के कारण ‘स्पिरिट’ और ‘कल्डी 2898 एडी 2’ उनके हाथ से निकल गई। दीपिका की पिछली फिल्म पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई सिंघम अगेन थी, जिसमें वह लेडी इंस्पेक्टर के रूप में नजर आईं। दीपिका ने शादी के 6 साल बाद सितंबर 2024 में बेटी दुआ का स्वागत किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
फेसबुक से हटा PM मोदी का NEET पेपर लीक वाला वीडियो, विवाद बढ़ने पर मेटा ने मानी गलती और मांगी माफी
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
14 वर्षों में किसी मुख्यमंत्री ने नहीं उठाया ऐसा कदम, अब कावेरी विवाद पर सीधे बातचीत की राह पर थलपति विजय; उठ रहे कई सवाल
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बच्चों पर AK-47 चलाना पूरी तरह गलत, सायोनी घोष ने रखी बेबाक राय; Gen Z के आंदोलन की जमकर सराहना
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: सभी 8 आरोपी फिलहाल जेल में रहेंगे, कोर्ट ने 10 अगस्त तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
CWG 2026: पांचवें दिन भारत का दमदार प्रदर्शन, शर्मिला धनखड़ ने दिलाया गोल्ड; कुल 6 पदकों से चमका देश
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
अब असम में भी रिहा होंगे प्रदर्शनकारी, बंगाल में अब भी इंतजार; आधी रात CJP और सरकार के बीच चली लंबी बातचीत
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह