दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे आकर्षक जोड़ियों में से एक मानी जाती है। मीडिया और फैंस इनके बारे में जानने को लेकर हमेशा बेताब रहते हैं। दीपिका-रणवीर की नवंबर 2018 में शादी हुई थी। उन्होंने इटली में सात फेरे लिए थे। शादी के बाद से यह कपल अक्सर एक-दूसरे पर सोशल मीडिया पर प्यार बरसाता नजर आता है। अब एक फोटो सामने आई है, जिससे साफ हो रहा है कि दीपिका, रणवीर के साथ अस्पताल पहुंची हैं।














