न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीपिका-रणवीर पर हुई खुशियों की बरसात, घर आईं नन्हीं परी, तमन्ना ने रिलेशनशिप पर की खुलकर बात

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी आ गई है। वे एक नन्ही परी के माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 08 Sep 2024 1:56:50

2 News : दीपिका-रणवीर पर हुई खुशियों की बरसात, घर आईं नन्हीं परी, तमन्ना ने रिलेशनशिप पर की खुलकर बात

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जिंदगी में सबसे बड़ी खुशी आ गई है। वे एक नन्ही परी के माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने आज रविवार (8 सितंबर) को बेटी को जन्म दिया। दीपिका को शनिवार शाम सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद से ही माना जा रहा था कि कभी भी खुशखबरी आ सकती है। उनका अस्पताल जाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। दोनों ने व्हाइट कलर के कपड़े पहने हुए थे और रणवीर ने पैप्स का अभिनंदन भी किया।

उनके परिवार के सदस्य भी साथ में थे। कुछ देर बाद दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण और रणवीर के पिता जगजीत सिंह भवनानी की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। दोनों को इससे पहले शनिवार को ही अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी समारोह में भी देखा गया था। बता दें इस साल एक्ट्रेस यामी गौतम व फिल्ममेकर आदित्य धर, वरुण धवन व नताशा दलाल और ऋचा चड्ढा व अली फजल जैसी सेलेब्रिटी जोड़ियों के घर भी किलकारियां गूंजी हैं।

दीपिका और रणवीर शुक्रवार को गणेश चतुर्थी से ठीक पहले मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर में भी दर्शन करने गए थे। कपल ने फरवरी में इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी का ऐलान करते हुए बताया था कि उनकी पहली संतान सितंबर में होगी। इस हफ्ते की शुरुआत में दीपिका ने रणवीर के साथ अपनी प्रेग्नेंसी फोटोशूट को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस कदम ने फर्जी प्रेग्नेंसी और सरोगेसी की अफवाहों को शांत कर दिया था।

उल्लेखनीय है कि रणवीर और दीपिका की शादी साल 2018 में इटली में हुई थी। उन्हें 6 साल बाद संतान प्राप्ति का सुख हासिल हुआ है। दीपिका 28 जून को रिलीज हुई फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में प्रभास के साथ नजर आई थीं। अब वह रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में दिखेंगी, जिसमें रणवीर सहित कई और सितारे हैं। यह फिल्म दिपावली के आस-पास रिलीज होगी।

deepika padukone,actress deepika padukone,ranveer singh,actor ranveer singh,deepika ranveer,deepika baby girl,tamannaah bhatia,actress tamannaah bhatia,vijay varma,tamannaah vijay

विजय वर्मा के साथ रिलेशनिशप में हैं तमन्ना भाटिया

तमन्ना भाटिया हाल ही 'स्त्री 2' और ‘वेदा’ फिल्म में नजर आई थीं। प्रोफेशनल लाइफ के साथ तमन्ना अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी सुर्खियों में रहती हैं। वह कुछ समय से एक्टर विजय वर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं। तमन्ना ने अब राज शमानी के साथ हाल ही में पॉडकास्ट इंटरव्यू में रिश्तों के बारे में मिली दिलचस्प और जीवन बदलने वाली सलाह साझा की। तमन्ना ने कहा कि सबसे मूल्यवान सलाह रिश्तों में रेड फ्लैग्स यानि चेतावनी बिंदुओं को लेकर है।

अगर किसी रिश्ते में शुरुआती दौर में आने वाली समस्याओं को अनदेखा किया जाए या उनका समाधान न निकाला जाए तो वे लगातार बनी रह सकती हैं। रिलेशनशिप में एकतरफा कोशिशें नहीं होनी चाहिए। रिलेशनशिप में झूठ की जगह नहीं होनी चाहिए। किसी ने मुझे सलाह देते हुए कहा था कि किसी रिलेशनशिप के शुरुआती 1-2 हफ्तों में आने वाली समस्याएं कभी खत्म नहीं होतीं। ये प्रॉब्लम्स आपके रिश्ते में रोड़ा बन जाएंगी।

यह बदलता नहीं है क्योंकि आपको पता है कि यह समस्याग्रस्त क्षेत्र है, यह कायम रहेगा। उल्लेखनीय है कि तमन्ना और विजय कथित तौर पर 'लस्ट स्टोरीज 2' की शूटिंग के दौरान करीब आए। यह एक एंथोलॉजी सीरीज है जो रिश्तों और अंतरंगता के जटिल विषयों की खोज करती है। विजय इन दिनों 'आईसी 814 : द कंधार हाईजैक' वेब सीरीज में नजर आ रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
बैंक खातों में जमा लाखों रुपये का हिसाब नहीं दे सके राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोपी, जांच में लगातार हो रहे नए खुलासे
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
'पीएम तक पैसा पहुंचा, इसका सबूत नहीं, लेकिन...'; राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर केजरीवाल के तीखे सवाल
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
कांग्रेस में NCP (शरद पवार गुट) के विलय पर लगा विराम, शरद पवार ने अफवाहों को किया खारिज; स्थिति स्पष्ट की
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क