न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : दीपिका-रणवीर ने दिखाई बेटी की पहली झलक, बताया नाम, करीना ने सैफ के साथ मनाई दिवाली

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह को बॉलीवुड के पावर कपल के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 8 सितंबर को बेटी का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Nov 2024 11:49:36

2 News : दीपिका-रणवीर ने दिखाई बेटी की पहली झलक, बताया नाम, करीना ने सैफ के साथ मनाई दिवाली

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह को बॉलीवुड के पावर कपल के रूप में जाना जाता है। उन्होंने 8 सितंबर को बेटी का स्वागत किया। उनके जीवन में शादी के 6 साल बाद यह खुशी आई है। कपल ने दिवाली के खास अवसर पर बेटी की पहली झलक दिखाते हुए खूबसूरत नाम फैंस संग शेयर किया। उन्होंने इस नन्हीं परी का नाम ‘दुआ पादुकोण सिंह’ रखा है। कैप्शन में दीपिका ने बेटी का नाम ‘दुआ पादुकोण सिंह’ लिखा है। दुआ के मतलब के साथ आगे उन्होंने लिखा है कि यह हमें प्रार्थना में मिला हुआ जवाब ही तो है।

हमारा दिल इस समय प्यार और जज्बात से भरा हुआ है। कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें बिटिया को सलवार कुर्ता पहनाया गया है और वह मां की गोद में लेटी हुई लग रही है। बता दें दीपिका की बेटी का जन्म मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में हुआ था। वहां बिजनेसमैन मुकेश अंबानी सहित बॉलीवुड की कई हस्तियां उनसे मिलने और हाल-चाल जानने पहुंची थीं।

दीपिका व रणवीर ने इस साल फरवरी में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन में शामिल होने के लिए जामनगर जाने से ठीक पहले प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। दीपिका-रणवीर की मच अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ भी शुक्रवार को ही रिलीज हुई है। दोनों लंबे समय बाद किसी फिल्म में साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दीपिका प्रेग्नेंट थीं। फिल्म में अजय देवगन, अर्जुन कपूर, अक्षय कुमार, करीना कपूर खान व टाइगर श्रॉफ भी हैं।

सैफ अली खान के साथ सनसेट का आनंद लेती दिखीं करीना कपूर खान

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने शुक्रवार (1 नवंबर) को अपने पति एक्टर सैफ अली खान के साथ कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कर फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। करीना को समुद्र के किनारे अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाते हुए सनसेट का आनंद लेते देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए फोटो एलबम में कपल एक-दूसरे के साथ ठंडी हवा का आनंद लेता नजर आ रहा है। दोनों ने समुद्र के किनारे डूबता सूरज देखा।

करीना ने फ्लोरल, फ्लोर-लेंथ फ्लोई ड्रेस पहनी थीं। उन्होंने इसे ब्लैक और गोल्ड फुटवियर के साथ पेयर किया और बालों को खुला छोड़ दिया। दूसरी ओर सैफ कुर्ता और पैंट में बेहद फिट लग रहे थे। करीना ने कैप्शन में लिखा, “मेरे प्यार के साथ दिवाली का सनसेट #2024.” करीना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अप्रैल में ‘क्रू’ मूवी में नजर आई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। अब उनकी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ रिलीज हो गई है। दूसरी ओर, सैफ की पिछली फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ थी। इसमें जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर भी थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री