न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उसे एहसास हो गया है कि मम्मा ठीक नहीं हैं..., लिवर कैंसर से लड़ रहीं दीपिका कक्कड़ ने बेटे रूहान को लेकर जताया दर्द

टीवी अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपने बेटे रूहान के साथ अपने दर्द को साझा किया। जानिए उनकी सर्जरी, हालत और जज़्बे से जुड़ी पूरी कहानी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 28 May 2025 11:26:01

उसे एहसास हो गया है कि मम्मा ठीक नहीं हैं..., लिवर कैंसर से लड़ रहीं दीपिका कक्कड़ ने बेटे रूहान को लेकर जताया दर्द

टीवी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, दीपिका कक्कड़ इन दिनों भले ही छोटे पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह अपने फैंस से लगातार जुड़ी हुई हैं। इसी बीच, एक्ट्रेस इस समय अपने जीवन के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए खुलासा किया कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है। साथ ही, उन्होंने अपने पति शोएब इब्राहिम के साथ यूट्यूब व्लॉग के माध्यम से अपने स्वास्थ्य की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे रूहान का जिक्र करते हुए भावुक अंदाज में बताया कि अब उसे समझ आने लगा है कि मम्मा की तबीयत ठीक नहीं है।

दीपिका की सर्जरी कब की जाएगी?

व्लॉग की शुरुआत में शोएब इब्राहिम ने दीपिका की सेहत से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि पहले हमने बताया था कि दीपिका के लिवर में टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर है, लेकिन अब मेडिकल रिपोर्ट्स में ये सामने आया है कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है। शोएब ने आगे बताया कि दीपिका की अभी सर्जरी नहीं हुई है क्योंकि उन्हें जुकाम और खांसी है। डॉक्टरों ने अगले हफ्ते सर्जरी का समय तय किया है। इस अपडेट को देते हुए दीपिका कई बार भावुक हो गईं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि शुरू में जब कैंसर का पता चला तो वह डर गई थीं, लेकिन अब वह आत्मविश्वास से कह सकती हैं कि वह इस बीमारी से बाहर निकल आएंगी। डॉक्टर्स ने उन्हें भरोसा दिया है कि समय रहते इसका पता चल जाने के कारण वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगी।

बेटे रूहान को लेकर छलका दीपिका का दर्द

इसके बाद दीपिका ने अपने बेटे रूहान के बारे में बात की। पहले शोएब कहते हैं कि रूहान अब काफी समझदार हो गया है। उसे महसूस हो रहा है कि घर में कुछ ठीक नहीं चल रहा। उसकी फीडिंग भी छूट गई है। इसके बाद दीपिका भावुक होकर कहती हैं कि अब रूहान को एहसास हो गया है कि मम्मा ठीक नहीं हैं। वह दिन में एक बार आता है और मुझसे कुछ कहता है, लेकिन उसकी आँखों से सब साफ झलकता है कि वह समझ चुका है। दीपिका आगे कहती हैं कि घर में सभी लोग मौजूद हैं और हम सब मजबूत बने रहने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

हम अपने जीवन के सबसे कठिन समय से गुजर रहे हैं

व्लॉग में शोएब कहते हैं कि हर व्यक्ति अपने जीवन में एक कठिन दौर से गुजरता है और हमारे लिए यह जीवन का सबसे चुनौतीपूर्ण समय है। इसके जवाब में दीपिका कहती हैं कि डॉक्टरों ने बहुत भरोसे के साथ कहा है कि वे इस बीमारी को पूरी तरह ठीक कर देंगे। डॉक्टरों के इस आत्मविश्वास से हमारा मनोबल भी काफी बढ़ा है।

कैंसर का नाम सुनते ही डर गई थीं दीपिका

दीपिका ने आगे बताया कि 'कैंसर' शब्द सुनना हर किसी के लिए डरावना होता है, खासकर मानसिक रूप से यह काफी असर डालता है। लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि यह स्थिति ऐसी है जिसे आसानी से ठीक किया जा सकता है। इसके बाद शोएब कहते हैं कि अल्लाह का शुक्र है कि दीपिका को पेट दर्द गॉलब्लैडर में स्टोन के कारण होता था। जब दर्द ठीक नहीं हुआ तो हमने सीटी स्कैन करवाया और उसी में यह ट्यूमर सामने आया। बाद में पता चला कि यह मेलिग्नेंट (कैंसरस) है। अच्छी बात ये है कि उसी दर्द के चलते ये गंभीर बीमारी समय रहते पकड़ में आ गई। इसके लिए हम अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं। यह हमारे लिए आजमाइश का समय है और इंशा अल्लाह यह मुश्किल समय भी बीत जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी